1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 6 अक्टूबर को रिलीज होगा मिर्जापुर 2 का ट्रेलर, नए टीजर में दिखे मुन्ना और कालीन भैया

6 अक्टूबर को रिलीज होगा मिर्जापुर 2 का ट्रेलर, नए टीजर में दिखे मुन्ना और कालीन भैया

 Published : Oct 01, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 05:09 pm IST

 6 अक्टूबर को मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज होगा, इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है। 

mirzapur 2, pankaj tripathi- India TV Hindi
6 अक्टूबर को रिलीज होगा मिर्जापुर 2 का ट्रेलर Image Source : TWITTER SCREENGRAB

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघरों के बंद होने से सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बैक टू बैक कई कंटेंट रिलीज किए जा रहे हैं। 'मिजार्पुर' के सीरीज की बात करें, तो इस पर दर्शकों की निगाहें हमेशा से ही टिकी रही हैं। ऐसे में, 23 अक्टूबर को 'मिजार्पुर' सीरीज के दूसरे सीजन को सोलो व फेस्टिव रिलीज मिल रही है। एमेजॉन प्राइम वीडियो द्वारा इस शो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसका यह शो हकदार भी है।  मिर्जापुर 2 का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज होगा, वहीं शो का नया टीजर सामने आया है, जिसमें मुन्ना भैया और कालीन भैया नजर आ रहे हैं। दिव्येंदु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये टीजर शेयर किया है-

'मिर्जापुर 2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

'मिजार्पुर' के दूसरे सीजन का इंतजार दर्शकों को एक काफी लंबे समय से है। ऐसे में इस सीरीज के साथ किसी और परियोजना को रिलीज करना जोखिमभरा हो सकता है। 'मिजार्पुर' की लोकप्रियता ने इसे अपने आप में एक ब्रांड बना दिया है और यही वजह है कि शो को एक विशेष सोलो व फेस्टिव रिलीज मिल रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के 2 दोस्त पहुंचे दिल्ली, जांच में तेजी लाने की मांग

अली फजल, पंकज त्रिपाठी द्वारा अभिनीत इस गैंगस्टर ड्रामा के पहले सीजन को 2018 के नवंबर में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, जो पुनीत कृष्णा द्वारा रचित है और गुरमीत सिंह व मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन