1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'मिर्ज़ापुर 2' का नया पोस्टर रिलीज, गुड्डू पंडित और गोलू पिस्तौल के साथ आए नजर

'मिर्ज़ापुर 2' का नया पोस्टर रिलीज, गुड्डू पंडित और गोलू पिस्तौल के साथ आए नजर

 Published : Sep 30, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 05:12 pm IST

नए पोस्टर में श्वेता त्रिपाठी उर्फ़ गोलू और अली फज़ल उर्फ़ गुड्डू पंडित नज़र आ रहे हैं, जो युद्ध के मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

mirzapur 2- India TV Hindi
'मिर्ज़ापुर 2' का नया पोस्टर रिलीज Image Source : INSTAGRAM- AMAZON PRIME IN

'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन का फैंस लंबे समय से वेट कर रहे हैं, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। 2020 की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस बीच मेकर्स ने सीरीज का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।  

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- वो वापस आ चुके हैं, अब पीछे नहीं मुड़ना है।"

'मिर्जापुर 2' के रिलीज से पहले अमेजन प्राइम ने मुफ्त किया पहला सीजन

नए पोस्टर में श्वेता त्रिपाठी उर्फ़ गोलू और अली फज़ल उर्फ़ गुड्डू पंडित नज़र आ रहे हैं, जो युद्ध के मैदान में उतरने के लिए तैयार है। फैंस 23 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ होने वाले दूसरे सीजन से पहले, पहला सीजन अब निःशुल्क देख सकते हैं। मिर्जापुर एक गैंगस्टर ड्रामा है, जहां मिर्जापुर के राजा कालीन भैया पंडित ब्रदर्स, गुड्डू और बबलू के खिलाफ जंग का आगाज़ करते हैं।

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया पर 'मिर्जापुर 2' का नया पोस्टर साझा किया है। सीजन 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंथुली, ईशा तलवार, अमित सियाल, अंजना शर्मा जैसे कलाकार भी अपना हुनर दिखाते हुए नज़र आएंगे।

मिर्जापुर सीज़न 2 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। मिर्जापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जो पुनीत कृष्णा द्वारा रचित है और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर द्वारा उनके बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन