1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Ragini MMS Returns 2 का बोल्ड और डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज, पिछली बार से अलग है कहानी का उद्देश्य

Ragini MMS Returns 2 का बोल्ड और डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज, पिछली बार से अलग है कहानी का उद्देश्य

 Published : Dec 13, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 01:47 pm IST

एकता कपूर की इस वेब सीरीज को 18 दिसंबर से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

Ragini MMS Returns 2- India TV Hindi
'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: ऑल्ट बालाजी और जी5 पर रिलीज हो रही 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का ट्रेलर सामने आ गया है। ये बेहद डरावना और बोल्ड है। इसमें सनी लियोनी के अलावा आरती खेत्रपाल, ऋषिका नाग, आध्या गुप्ता, विक्रम सिंह राठौड़, वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल समेत कई कलाकार नज़र आएंगे।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोस्तों का एक ग्रुप पुराने होटल में पार्टी करने पहुंचता है, लेकिन वहां ऐसी घटनाएं होती हैं, जो सभी के होश उड़ा देती है। 

एकता कपूर की इस वेब सीरीज को 18 दिसंबर से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले ही इसका गाना 'हैलो जी' भी रिलीज हुआ था, जो लोगों को खूब पसंद आया। 

यह वेब शो 'रागिनी एमएमएस' फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त है और इसकी वापसी एक हॉरर स्टोरी के रूप में ही होने जा रही है।

नोट: ज्यादा बोल्ड कंटेंट के कारण यहां ट्रेलर शेयर नहीं कर सकते। आप ऑल्ट बालाजी के यूट्यूब पेज पर जाकर ट्रेलर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन