1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. #TheFamilyManSeason2: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज

#TheFamilyManSeason2: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज

 Published : Jan 07, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 01:35 pm IST

द फैमिली मैन 2 के कलाकारों में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, शरद केलकर और श्रेया धनवंतरी शामिल हैं।

the family man 2 manoj bajpayee- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज Image Source : TWITTER: @BAJPAYEEMANOJ

मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता ने अपनी मशहूर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक नया वीडियो भी शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस शो से दक्षिण भारतीय स्टार सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।

मनोज बाजपेयी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'चेहरे के पीछे चेहरा, राज है इसमें गहरा। 12 फरवरी को प्राइम वीडियो पर।'

New Year 2021: 'तांडव' से 'द फैमिली मैन 2' तक, नए साल में ये वेब सीरीज करेंगी आपका मनोरंजन

इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो ने 'द फैमिली मैन सीजन 2' के पहले पोस्टर को पेश किया था। इस पोस्टर के टीजर में एक टाइम बम की तस्वीर दिखाई पड़ती है, जिसमें 2021 लिखा होता है। 

सीरीज में एक उच्च जिम्मेदारी वाली नौकरी का दबाव और अपने देश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ श्रीकांत तिवारी एक पिता और एक पति के रूप में अपनी भूमिका के बीच जूझते हुए दिखाई देंगे।

द फैमिली मैन 2 के कलाकारों में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, शरद केलकर और श्रेया धनवंतरी शामिल हैं। सीरीज के निर्माता घर, संबंधों के साथ-साथ एक रोमांचक, मनोरंजक और एक्शन से भरपूर कहानी लाने का वादा करते हैं। राज और डीके द्वारा निर्मित, निर्देशित और निर्मित इस शो के लिए फैंस बेहद एक्साइडेट हैं। 

'द फैमिली मैन' को सीजन 1 को दुनियाभर में सराहा जा चुका है।  

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन