1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Tribhanga Trailer: अजय देवगन ने शेयर किया काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' का ट्रेलर

Tribhanga Trailer: अजय देवगन ने शेयर किया काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' का ट्रेलर

 Published : Jan 04, 2021 02:23 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 02:23 pm IST

अभिनेत्री फिल्म के साथ डिजिटल स्पेस में प्रवेश करेंगी, जो कि मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ड्रामा है।

tribhanga trailer- India TV Hindi
काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' का ट्रेलर हुआ रिलीज  Image Source : INSTAGRAM: ROHIT_SHETTY_FOREVER

अभिनेत्री काजोल की डिजिटल डेब्यू फिल्म 'त्रिभंगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनके पति और अभिनेता सहित फिल्म की स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। ये फिल्म 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

अजय देवगन ने त्रिभंगा का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'कोई परफेक्ट नहीं, प्रीमियर 15 जनवरी, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'

काजोल की फिल्म 'त्रिभंगा' जनवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

अभिनेत्री फिल्म के साथ डिजिटल स्पेस में प्रवेश करेंगी, जो कि मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ड्रामा है।

अभिनेत्री रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन