1. Hindi News
  2. Explainers
  3. स्मार्टफोन के बाद अब Pen Drive, मेमोरी कार्ड की भी बढ़ी कीमतें, क्या AI है वजह? जानें

स्मार्टफोन के बाद अब Pen Drive, मेमोरी कार्ड की भी बढ़ी कीमतें, क्या AI है वजह? जानें

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 21, 2026 03:17 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 03:17 pm IST

AI ने मेमोरी कार्ड के मार्केट को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्मार्टफोन और पीसी के अलावा अब पैन ड्राइव और मेमोरी चिप की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है।

Pen Drive, Memory Card Price- India TV Hindi
पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड की कीमतें बढ़ीं Image Source : UNSPLASH

AI की बढ़ती डिमांड ने सप्लाई चेन पर बड़ा प्रेशर है। कई कंपनियों ने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। वहीं, इसका असर अब पैन ड्राइव और मेमोरी कार्ड के मार्केट पर पड़ा है। पिछले कुछ सप्ताह में पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड की कीमत दोगुनी हो गई है। सप्लाई चेन की दिक्कत की वजह से पेन ड्राइव के प्राइस हर सप्ताह बढ़ रहे हैं। आने वाले कुछ महीने तक ये स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। आखिर, AI किस तरह से स्मार्टफोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड के मार्केट को प्रभावित कर रहा है? आइए जानते हैं...

मार्केट रिसर्चर IDC ने पिछले साल दिसंबर में एक रिपोर्ट जारी किया था, जिसमें ग्लोबल मेमोरी शॉर्टेज की वजह से स्मार्टफोन और पीसी मार्केट पर असर पड़ने की बात कही गई थी। IDC के मुताबिक, मेमोरी कार्ड की कमी 2026 से लेकर 2027 की दूसरी छमाही तक रह सकती है। AI डेटा सेंटर में DRAM की बढ़ती डिमांड की वजह से सप्लाई चेन इंबैलेंस हो गया है।

क्यों हो रही मेमोरी कार्ड की कमी?

IDC के मुताबिक, AI के इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपेंशन की वजह से मेमोरी कार्ड की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। स्मार्टफोन और PC में भी DRAM और NAND टेक्नोलॉजी वाले मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किए जाते हैं। डेटा सेंटर में भी इन्हीं मेमोरी कार्ड की डिमांड है। खास तौर पर डेटा सेंटर में हाई बैंडविथ वाले मेमोरी कार्ड यूज किए जाते हैं। एआई कंपनियों ने मेमोरी कार्ड बनाने वाली कंपनियों को मुहमांगे दाम दे दिया है, जिसकी वजह से ये मेमोरी कार्ड एआई डेटा सेंटर में सप्लाई किए जा रहे हैं।

AI
Image Source : UNSPLASHएआई

क्या AI है वजह?

IDC की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा और अमेजन जैसी कंपनियां मेमोरी कार्ड के तीन बड़े सप्लायर्स सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, SK Hynix और Micron टेक्नोलॉजी पर AI चिप के लिए दवाब बनाए हैं। इसकी वजह से स्मार्टफोन और PC में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज हो गई है। मेमोरी चिप की कीमत ओवरऑल कॉस्ट में 15 से 20% तक का हिस्सा रखती है। चिप की शॉर्टेज की वजह से स्मार्टफोन की कीमत में 10 से 15% तक का इजाफा हो रहा है।

सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों DRAM की कीमत में हर महीने 25% तक का इजाफा हो रहा है। मेमोरी कार्ड की कीमत अक्टूबर से लेकर जनवरी तक 40% बढ़ी है। वहीं, फरवरी में इसकी कीमत में 25% का इजाफा हो गया है। यह असर केवल स्मार्टफोन और पीसी पर नहीं पड़ा है। छोटे स्टोरेज डिवाइसेज जैसे की पैन ड्राइव और मेमोरी चिप या फ्लैश ड्राइव की कीमतें भी इसकी वजह से बढ़ रही हैं।

Pen Drive
Image Source : INDIA TVपैन ड्राइव

तेजी से बढ़ रही पैन ड्राइव की कीमत

हमने दिल्ली के कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट सप्लायर से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पैन ड्राइव की कीमत हर दिन अपडेट हो रही है। यही हाल मेमोरी कार्ड की कीमत का भी है। जनवरी में 32GB वाले पैन ड्राइव की होलसेल प्राइस 180 से 200 रुपये तक थी, जो मार्च में बढ़कर 340 रुपये से 360 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 64GB वाले पैन ड्राइव की कीमत जनवरी में 395 रुपये से 415 रुपये के बीच थी, जो अब बढ़कर 580 रुपये तक पहुंच गई है। खास तौर पर शादी के सीजन में पैन ड्राइव और मेमोरी कार्ड की कीमतों में इजाफा की वजह से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने वाली इंडस्ट्री पर इसका असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।