1. Hindi News
  2. Explainers
  3. LPG चूल्हे को रिप्लेस करेगा 'प्लग एंड प्ले' स्टोव? क्या है प्लाज्मा टेक्नोलॉजी, जो बिना गैस के पैदा करती है फ्लेम?

LPG चूल्हे को रिप्लेस करेगा 'प्लग एंड प्ले' स्टोव? क्या है प्लाज्मा टेक्नोलॉजी, जो बिना गैस के पैदा करती है फ्लेम?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 15, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 06:48 pm IST

LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच अब वैकल्पिक ईंधन के बारे में सोचा जा रहा है। पिछले एक महीने में बाजार से इंडक्शन चूल्हे गायब हो गए हैं। इसी बीच इलेक्ट्रिक प्लाज्मा टेक्नोलॉजी वाला चूल्हा सामने आया है, जो बिना गैस के ही फ्लेम पैदा कर सकता है।

Plasma technology Stove- India TV Hindi
प्लाज्मा टेक्नोलॉजी स्टोव Image Source : @JOSHIPRALHAD/X

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ऐसे इलेक्ट्रिक चूल्हे की तस्वीर शेयर की है, जो LPG स्टोव की तरह ही फ्लेम पैदा करता है। हालांकि, यह फ्लेम किसी भी तरह के हानिकारक गैस का उत्सर्जन नहीं करता है, जिसकी वजह से पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। केंद्रीय मंत्री के इस पोस्ट को लाखों यूजर्स ने देखा है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। खास तौर पर LPG सिलेंडर की किल्लत के बाद लोग इसे एक वैकल्पिक ईंधन के तौर पर देख रहे हैं।

क्या है 'प्लग एंड प्ले' इलेक्ट्रिक चूल्हा?

जिस तरह इंडक्शन स्टोव को आप प्लग लगाते ही इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह यह नया 'प्लग एंड प्ले' स्टोव बिजली पर ही चलता है, लेकिन इंडक्शन से बिलकुल अलग है। इसमें प्लग लगाकर स्विच ऑन करते ही फ्लेम निकलता है, जो बिलकुल LPG या PNG स्टोव की तरह दिखता है। हालांकि, यह फ्लेम बिना किसी पेट्रोलियम या नेचुरल गैस के ही निकलता है, जिसकी वजह से यह टेक्नोलॉजी अनोखी लगती है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि वो इस टेक्नोलॉजी से काफी प्रभावित हुए हैं और चाहते हैं कि भारतीय मैन्युफैक्चरर्स इसे अपनाए और बड़ पैमान पर बनाएं। साथ ही, उन्होंने बिजली की खपत कम हो इसके लिए इसे सोलर पावर से भी जोड़ने की बात कही है, ताकि लोगों की जेब पर बिजली बिल का भार न पड़ सके। यह इलेक्ट्रिक चूल्हा 'प्लाज्मा टेक्नोलॉजी' पर काम करता है।

क्या है 'प्लाज्मा इलेक्ट्रिक स्टोव' की टेक्नोलॉजी?

यह एक नेक्स्ट जेनरेशन कूकिंग अप्लायेंस है, जिसमें न तो LPG की जरूरत होती है और न ही PNG की। यानी आप बस इस इलेक्ट्रिक चूल्हे को प्लग में लगाइए और फ्लेम पर खाना पकाइए। प्लाज्मा इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक करेंट के इस्तेमाल से हवा को आयोनाइज्ड करके अल्ट्रा हॉट फ्लेम बनाया जाता है। इसमें LPG या PNG गैस बर्नर के मुकाबले ज्यादा हीट निकल सकती है।

प्लाज्मा इलेक्ट्रिक स्टोव 1,200 से 1,300 डिग्री तक की हीट जेनरेट कर सकता है। इसमें LPG या PNG की तरह ही इंस्टैंट हीट जेनरेट किया जा सकता है। वहीं, इंडक्शन से कंपेयर किया जाए तो यह काफी आरामदायक और ईजी-टू-यूज है। इंडक्शन में इंफ्रारेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें सीमित बर्तनों को ही यूज किया जा सकता है। वहीं, यह चूल्हा LPG स्टोव की तरह है, जिस पर आप सभी तरह के बर्तन यूज कर सकते हैं।

इस टेक्नोलॉजी वाले चूल्हे को सेफ्टी के हिसाब से भी LPG या PNG स्टोव के मुकाबले बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें गैस लीकेज की समस्या नहीं है, जिसकी वजह से हादसे होने की संभावना काफी कम है। यह प्लाज्मा इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी वाला चूल्हा 2,500W से 6,000W तक इलेक्ट्रिसिटी यूज करता है। यह हाउसहोल्ड किचन से लेकर कमर्शियल यूज के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसे खरीदने के बाद LPG और PNG जैसे ईंधन पर निर्भर नहीं रहना होगा। यह भविष्य में कूकिंग अप्लायंसेज के सेक्टर में नई तकनीकि क्रांति पैदा कर सकता है।

LPG और Induction Stove से कैसे है अलग?

LPG/PNG इंडक्शन स्टोव प्लाज्मा चूल्हा
पारंपरिक ईंधन पर काम करता है बिजली पर काम करता है बिजली पर काम करता है
गैस लीकेज की समस्या गैस लीकेज की समस्या नहीं गैस लीकेज की समस्या नहीं
धुआं निकलता है धुआं नहीं निकलता है धुआं नहीं निकलता है
सभी बर्तन चढ़ा सकते हैं सीमित बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं सभी बर्तन चढ़ा सकते हैं
सभी तरह का खाना पकाया जा सकता है सभी तरह का खाना पकाने में दिक्कत आती है सभी तरह का खाना पकाया जा सकता है

यह भी पढ़ें - प्लग लगाते ही धू-धू कर जलेगा चूल्हा, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई गजब की टेक्नोलॉजी, LPG स्टोव को कहेंगे Bye Bye

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।