1. Hindi News
  2. Explainers
  3. Russia-Ukraine War: पुतिन ने अपनाए तीखे तेवर, जेलेंस्की को अमेरिका का भरोसा, नया मोड़ लेगा युद्ध?

Russia-Ukraine War: पुतिन ने अपनाए तीखे तेवर, जेलेंस्की को अमेरिका का भरोसा, नया मोड़ लेगा युद्ध?

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 19, 2024 09:06 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 09:07 pm IST

रूस यूक्रेन के युद्ध को 1000 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन अब यह युद्ध नया मोड़ ले सकता है। जंग के बीच जहां पुतिन ने गैर-परमाणु देशों पर परमाणु हमले की अनुमति देने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं तो वहीं यूक्रन अमेरिका की राह देख रहा है।

russia ukraine war- India TV Hindi
रूस यूक्रेन के युद्ध में आगे क्या Image Source : FILE PHOTO

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब 1000 दिन बीत गए हैं लेकिन अबतक युद्ध रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि आने वााला साल 2025 यह निर्धारित करने में निर्णायक होगा कि लगभग तीन साल पहले रूस द्वारा छेड़े गए युद्ध में कौन जीतता है। यूक्रेन ने रूस के ब्रांस्क सीमा क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका से मिली लंबी दूरी की ATACMS मिसाइलों से हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 3:25 बजे स्थानीय समयानुसार यूक्रेन ने छह बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

यह हमला बाइडेन प्रशासन द्वारा यूक्रेन को हमले की अनुमति दिए जाने के एक दिन बाद हुआ है। बता दें कि यूक्रेन लंबे समय से अमेरिका से इन मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति मांग रहा था और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना कार्यकाल खत्म होने से ठीक दो महीने पहले यूक्रेन को इस फैसले को मंजूरी दे दी और जेलेंस्की की सेना ने रूस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं।

पुतिन के तीखे तेवर,  परमाणु सिद्धांत संशोधन को दी मंजूरी

यूक्रेन के हमले के जवाब में अमेरिका और बाकी पश्चिमी देशों को एक स्पष्ट संदेश में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच अपने परमाणु सिद्धांत में संशोधन को मंजूरी दे दी है। रूस की यह नई नीति इस दायरे को व्यापक बनाती है कि मॉस्को कब परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। नई नीति रूस को बाहरी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई में अपने परमाणु हथियारों के उपयोग करने की भी अनुमति देती है। ऐसे में अब रूस बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में कभी भी न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल कर सकता है। 

रूस और यूक्रेन में लगातार हो रहे हमले

यूक्रेन के हमले से पहले रूस ने पिछले तीन दिन में तीसरी बार यूक्रेन के रिहायशी इलाके पर हवाई हमला किया, जिसमें एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की बचाव सेवा के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुमी क्षेत्र में ड्रोन से किए गए हमले में दो बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। बता दें कि रूस के यूक्रेन पर किए गए हमले के 1,000  दिन पूरे हो गए हैं और ये युद्ध अब नया मोड़ ले सकता है। पूरी दुनिका की निगाहें अब इस युद्ध पर टिकी होंगी कि ये युद्ध अब किस ओर जाएगा।

यूक्रेन की नजर अमेरिका पर, क्या ट्रंप खत्म करवा देंगे युद्ध

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि जब डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे तो यूक्रेन में रूस का युद्ध "तेजी से" समाप्त हो जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक बेथ सैनर का कहना है कि ज़ेलेंस्की आने वाले राष्ट्रपति को संकेत दे रहे हैं कि वह बातचीत करने  के इच्छुक हैं। 

अमेरिका में चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने लगातार कहा है कि उनकी प्राथमिकता युद्ध को समाप्त करना है। चुनाव अभियान के दौरान, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बने पूर्व राष्ट्रपति ने बार-बार "एक दिन में" युद्ध समाप्त करने की प्रतिज्ञा की - लेकिन उन्होंने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह ऐसा करने का इरादा कैसे रखते हैं।

ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनी मीडिया आउटलेट सस्पिल्ने के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “यह निश्चित है कि उस टीम की नीतियों से युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा जो अब व्हाइट हाउस का नेतृत्व करेगी। यह उनका दृष्टिकोण है, अपने नागरिकों से उनका वादा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।