1. Hindi News
  2. Explainers
  3. क्या है 'कर साथी'? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का यह AI चैटबॉट ITR फाइल करने में कैसे करेगा मदद? जानें

क्या है 'कर साथी'? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का यह AI चैटबॉट ITR फाइल करने में कैसे करेगा मदद? जानें

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 06, 2026 11:55 am IST,  Updated : May 06, 2026 12:50 pm IST

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स की बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है। हाल ही में विभाग ने 'कर साथी' एआई चैटबॉट लॉन्च किया है, जो ITR फाइलिंग में लोगों की मदद करता है। यह कैसे काम करता है, आइए जानते हैं...

ITR Filing- India TV Hindi
इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग Image Source : MAGNIFIC (FREEPIK)

करोड़ों टैक्सपेयर्स के लिए हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना चुनौतीपूर्ण रहता है। खास तौर पर नियमों में लगातार हो रहे बदलाव और कम्प्लायेंस की वजह से कई बार टैक्सपेयर सही से ITR फाइल नहीं कर पाते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके लिए तगड़ा सॉल्यूशन तैयार किया है। हाल ही में डिपार्टमेंट में 'कर साथी' एआई चैटबॉट लॉन्च किया है, जो टैक्सपेयर्स की इस समस्या को दूर कर देगा। इस चैटबॉट की मदद से लोग आसानी से अपना ITR फाइल कर पाएंगे।

क्या है 'कर साथी'?

'कर साथी' इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा लॉन्च किया गया एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो टैक्सपेयर्स को नए रिवैम्प हुए इनकम टैक्स पोर्टल पर ITR फाइल करने में मदद करता है। एआई पर बेस्ड यह वर्चुअल असिस्टेंट ITR फाइल करते समय पुरानी फाइलिंग्स, नोटिस, रिफंड और कंप्लायेंस की पूरी जानकारी रियल टाइम में देता है, जिसकी वजह से नए नियमों के तहत टैक्सपेयर्स आसानी से अपना रिटर्न फाइल कर पाते हैं।

Income Tax department AI Chatbot
Image Source : INCOMETAX DEPARTMENT/Xआईटी डिपार्टमेंट एआई चैटबॉट

यह एक सिंगल प्वाइंट सपोर्ट सिस्टम है, जिसकी वजह से लोगों को ITR फाइल करते समय बार-बार अलग-अलग पेज पर नेविगेट नहीं करना पड़ता है। यह एक ही जगह सारी जानकारी उपलब्ध कराता है। सरकार ने हाल ही में टैक्स इकोसिस्टम को लोगों के लिए आसान बनाने के लिए नया इनकम टैक्स नियम 2025 लागू किया है, जिसमें पूरे टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को रिवैम्प यानी इंप्रूव किया गया है।

कई टैक्सपेयर ITR फाइलिंग की प्रक्रिया जटिल होने की वजह से गलतियां कर बैठते हैं या टैक्स प्रोफेशनल्स की मदद से अपना ITR फाइल कर पाते हैं। खुद से ITR फाइल करने के लिए टैक्सपेयर्स को कई पेज को नेविगेट करना पड़ता है। 'कर साथी' लोगों की इसमें मदद करेगा।

'कर साथी' कैसे करता है मदद?

ITR फाइल करते समय 'कर साथी' कई तरीकों से लोगों की मदद करता है, जिनमें किसी भी प्वाइंट पर आपको कुछ समझ नहीं आता है तो यह तुरंत रिस्पॉन्स करके आपके सवालों के जवाब देता है। इसके लिए आपको मल्टीपल डॉक्यूमेंट को स्कैन करने की जरूरत नहीं होती है। एआई की मदद से यह एआई चैटबॉट आपका काम आसान बनाता है।

इसके अलावा यह आईटीआर फाइल करते समय स्टेप-बाई-स्टेप गाइडेंस उपलब्ध कराता है, ताकि आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय किसी तरह की गलती न कर पाएं। यह बेहद ही स्ट्रक्चर्ड तरीके से आपको ITR फाइल करने में मदद करेगा।

Kar Saathi AI Chatbot
Image Source : INDIA TV (CGI)कर साथी: एआई चैटबॉट

इस एआई चैटबॉट की खास बात ये है कि जटिल टैक्स लैंग्वेज को आसान बना देता है, ताकि आपको ITR फाइल करते समय दिक्कत न हो।

इसके अलावा यह एआई चैटबॉट एक 24x7 असिस्टेंट के तौर पर काम करता है। आप जब चाहें इसकी मदद से ITR फाइल कर सकते हैं।

यह नए इनकम टैक्स पोर्टल के साथ इंटिग्रेट किया गया है, जिसकी वजह से ITR फाइल करते समय गलतियों की संभावनाएं कम होती हैं। यही नहीं, यह ई-फाइलिग, चालान, ई-पेमेंट और वेरिफिकेशन में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें - AI को लेकर क्यों हैं चिंतित हैं एलन मस्क? जानें क्यों बताया 'इंसानियत के लिए खतरा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।