1. Hindi News
  2. Explainers
  3. क्या कभी पूरी दुनिया में एक साथ ठप हो सकता है इंटरनेट? जानिए कैसे काम करता है पूरा सिस्टम

क्या कभी पूरी दुनिया में एक साथ ठप हो सकता है इंटरनेट? जानिए कैसे काम करता है पूरा सिस्टम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 04, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 05:05 pm IST

क्या कभी ऐसा हो सकता है कि पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवाएं एक साथ ठप हो जाए? ऐसा होने की संभावना तो बेहद कम है, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा संभव हो सकता है।

इंटरनेट आउटेज- India TV Hindi
इंटरनेट आउटेज Image Source : INDIA TV INFOGRAPHICS

Internet अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। बिना इंटरनेट के आप एक दिन तो क्या एक मिनट भी रहना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। इंटरनेट ने हमारे कई काम तो आसान बनाए ही हैं, साथ ही इसपर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है। ऐसे में अगर किसी दिन इंटरनेट ठप हो जाता है तो बैंकिंग से लेकर एंटरटेनमेंट, न्यूज, शॉपिंग समेत कई बिजनेस सर्विसेज काम करना बंद कर देगी।

आपने कभी सोचा है कि क्या कभी पूरी दुनिया में एक साथ इंटरनेट ठप हो सकता है? ऐसा होना संभव तो नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा? आखिर ये सिस्टम कैसे काम करता है? आइए, जानते हैं दुनिया के अब तक हुए 5 सबसे बड़े ग्लोबल आउटेज के बारे में...

क्या पूरी दुनिया में एक साथ ठप होगा इंटरनेट?

पूरी दुनिया में एक साथ इंटरनेट सेवा का ठप होना नामुमकिन तो नहीं है लेकिन इसकी संभावनाएं बेहद कम है। ऐसा तब ही हो सकता है जब पूरी दुनिया में एक प्लान्ड साइबर अटैक किया जाए। इंटरनेट सर्विस के मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कि रूट सर्वर्स, DNS सिस्टम  या फिर इंटरनेट एक्सचेंज प्वाइंट्स एक साथ बर्बाद करने से ही ऐसी संभावनाएं बन सकती हैं।

No internet
Image Source : FREEPIKइंटरनेट शडडाउन

इसके अलावा अगर धरती पर कोई बड़ा सोलर स्ट्रॉम यानी बहुत बड़ा सौर तूफान आता है, तो ही इंटरनेट सेवाएं पूरी दुनिया में एक साथ प्रभावित हो सकती हैं। सौर तूफान की वजह से धरती के मैग्नैटिक एरिया और नेटवर्क टेक्नोलॉजी को नुकसान पहुंच सकता है, जो इंटरनेट सर्विस को बाधित कर सकती हैं। हालांकि, इसकी वजह से सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस ही प्रभावित होंगी।

इन सब के अलावा अगर, पूरी दुनिया में वर्ल्ड वॉर छिड़ जाए तो भी एक साथ इंटरनेट सर्विस बंद हो सकती है। वर्ल्ड वॉर की वजह से दुनियाभर का कम्युनिकेशन नेटवर्क बर्बाद हो सकता है। रूस और यूक्रेन की जंग में ऐसा देखा गया है, जब कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के बर्बाद होने से इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी।

कैसे काम करता है इंटरनेट सिस्टम?

पूरी दुनिया में इंटरनेट सिस्टम सैटेलाइट के अलावा अंडरसी यानी समुद्र के अंदर बिछे केबल के जरिए कनेक्टेड रहते हैं। पूरी दुनिया में ऐसे कई केबल बिछे हुए हैं, जो समुद्र के नीचे से एक महादेश से दूसरे महादेश से जुड़े होते हैं। हालांकि, जब ये केबल टूट जाएंगे तो इंटरनेट सेवाएं बाधित हो सकती हैं। दुनियाभर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा 1859 में हुए Carrington Event की वजह से ही संभव हो सकता है।

internet outage
Image Source : INDIA TV INFOGRAPHICSइंटरनेट आउटेज

5 बड़े ग्लोबल आउटेज

पिछले कुछ साल में बड़े ग्लोबल आउटेज की घटनाएं सामने आई हैं, जिसकी वजह से बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं बाधित हुए हैं। हालांकि, इसकी वजह से कभी पूरी दुनिया में इंटरनेट ठप नहीं हुआ है। पिछले 5 साल में दुनियाभर में ये 5 बड़े ग्लोबल आउटेज की घटनाएं सामने आई हैं।

  1. एक्स (X), 10 मार्च, 2025
  2. माइक्रोसॉफ्ट (MSFT) जुलाई 2024
  3. फेसबुक (मेटा) अक्टूबर 2021
  4. फास्टली (FSLY) 8 जून, 2021
  5. गूगल (GOOGLE) 14 दिसंबर, 2020

यह भी पढ़ें -

Jio के 200 रुपये से कम वाले इस प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, कम खर्च में मिल रहे कई फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।