भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों ओर से हवाई हमले और गोलीबारी लगातार जारी है। इस बीच कई तरह की फेक न्यूज भी पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख़ावरज़मी ने पाकिस्तान के इस दावे का खंडन किया कि भारत ने अफगानिस्तान की धरती पर मिसाइल हमला किया है।
पूरी तरह से फेक है पाकिस्तान का दावा
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के ऐसे दावों को झूठा करार दिया है। रक्षा मंत्री ख़ावरज़मी ने जोर देते हुए कहा कि अफगान धरती पर भारत की मिसाइल गिरने का पाकिस्तान द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह फेक हैं।
भारत की मिसाइल अफगानिस्तान में गिरने का था दावा
दुश्मन देश ने आरोप लगाया था कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने मिसाइल हमलों में अफगानिस्तान को भी लक्ष्य बनाया है। कुछ मिसाइलें अफगानिस्तान में जाकर गिरी हैं।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाक के झूठ को किया बेनकाब
वहीं, आज अफगानिस्तान के एक मीडिया ऑर्गेनाइजेशन हुर्रियत रेडियो इंगलिश (Hurriyat Radio English) ने कहा अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने पाक के झूठ को बेनकाब किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी दावों का किया खंडन
वहीं, अब अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री के साथ ही भारत के विदेश मंत्रालय ने इस आरोप को खारिज करते हुए इस बात पर जोर डाला कि अफगान जनता अपने विरोधियों से अच्छी तरह वाकिफ है। वहां के लोग यह समझ सकते हैं कि किस देश ने बार-बार अफगानिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन किया है।