1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: इंडिया पोस्ट के नाम से एक फर्जी मैसेज हो रहा वायरल, हो जाएं सावधान

Fact Check: इंडिया पोस्ट के नाम से एक फर्जी मैसेज हो रहा वायरल, हो जाएं सावधान

 Published : Oct 05, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 06:30 pm IST

इंडिया पोस्ट के नाम पर एक फर्जी मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। जांच में पाया गया है कि इंडिया पोस्ट के नाम वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X @PIBFACTCHECK

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही इंडिया पोस्ट के नाम पर एक मैसेज वायरल है जिसमें बताया गया है कि आपका पैकेज गोदाम में पहुंच गया है और आपसे पैकेज को वापस लौटने से बचाने के लिए 24 घंटे के भीतर अपना पता अपडेट करने के लिए कहा गया है। जब इसके तथ्य की जांच की गई तो ये पूरी तरह से फर्जी निकला। 

क्या हो रहा वायरल? 

इंडिया पोस्ट के नाम पर एक मैसेज वायरल है जिसमें बताया गया है कि आपका पैकेज गोदाम में पहुंच गया है और आपसे पैकेज को वापस लौटने से बचाने के लिए 24 घंटे के भीतर अपना पता अपडेट करने के लिए कहा गया है। यह मैसेज आग की तरह वायरल  है। 

कैसे पता लगी सच्चाई?

इंडिया पोस्ट के नाम पर वायरल हो रहे मैसेज में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। भारतीय डाक कभी भी ऐसे संदेश नहीं भेजता है जिसमें आपसे सामान पहुंचाने के लिए अपना पता अपडेट करने को कहा जाता हो। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।