1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: राजस्थान के सवाई माधोपुर में भीषण बाढ़ का झूठा वीडियो वायरल, यहां जानें दावे का सच

Fact Check: राजस्थान के सवाई माधोपुर में भीषण बाढ़ का झूठा वीडियो वायरल, यहां जानें दावे का सच

 Published : Aug 27, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 10:43 pm IST

Fact Check: राजस्थान के सवाई माधोपुर में भीषण बाढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, जब इस दावे का फैक्ट चेक किया गया तो यह फर्जी साबित हुआ।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में चारों ओर तेज पानी का बहाव दिखाई देता है, जिसमें घर और जानवर बहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह दृश्य राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में आई भीषण बाढ़ का है। हालांकि, फैक्ट चेक की जांच में ये वायरल दावा फर्जी पाया गया है। पड़ताल में यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा वीडियो दरअसल एआई जनरेटेड है। हालांकि, सवाई माधोपुर में बाढ़ आई थी, लेकिन वायरल क्लिप उस घटना का नहीं है। इसे यूजर्स भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर नरेश बागड़ी आरामपुरा नाम के एक यूजर ने वायरल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बाढ़ के दृश्य दिखाई दे रहे हैं और इसके साथ यह दावा किया गया है कि यह सवाई माधोपुर जिले में आई भीषण बाढ़ का है। कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है।

Fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर कई विसंगतियां नज़र आईं। इसके बाद जब इसे Hive Moderation नामक एआई टूल से जांचा गया तो निष्कर्ष निकला कि यह वीडियो संभवतः एआई तकनीक से तैयार किया गया है।

Fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए जब हमने इस वीडियो को एक अन्य एआई टूल Decopy पर स्कैन किया, तो वहां से मिले रिजल्ट से सामने आया कि वायरल वीडियो एआई जनरेटेड है।

Fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

Fact Check में यह स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा वीडियो दरअसल एआई जनरेटेड है। हालांकि सवाई माधोपुर में बाढ़ आई थी, लेकिन वायरल क्लिप उस घटना का नहीं है। इसे यूजर्स भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या वर्ल्ड लीडर्स से ट्रंप ने कराया इंतजार? जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: क्या सरकार देश के सभी गांव की महिलाओं को 5000 रुपये प्रतिमाह देगी? जान लें वायरल दावे का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।