Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक फेक AI जेनरेटेड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वह एक निवेश योजना का प्रचार कर रही हैं जिसमें केवल 22000 रुपये लगाकर एक माह में ₹20 लाख का रिटर्न का वादा किया गया है। जब इसकी जांच की गई तो वीडियो डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया हुआ निकला।
क्या हो रहा वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रीय वित्त मंत्री @nsitharaman का एक डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वह एक ऐसी निवेश योजना का प्रचार कर रही हैं जिसमें केवल ₹22,000 में ₹20 लाख प्रति माह का रिटर्न देने का वादा किया गया है। यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है।
सच्चाई कैसे पता लगी?
वायरल वीडियो में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है और यह वीडियो फेक और AI-जनरेटेड है। फैक्ट चेक में सामने आया कि वित्त मंत्री या भारत सरकार ने ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं किया है। वित्तीय विनियमनों और मुद्रा-संबंधी घोषणाओं पर अद्यतन जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट ही एकमात्र प्रामाणिक स्रोत है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।