Fact Check: हर रोज सोशल मीडिया पर न जाने कितने ही फोटोज और वीडियज वायरल होते रहते हैं। कई का इनमें से सच्चाई से कोसों दूर कर तक नाता नहीं होता है। इनमें फोटो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज भी होते हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर गलत दावों के साथ मैसेज भेजे जाते हैं। इन मैसेजेस में दी गई जानकारी भ्रामक एवं गलत भी होती है। इनमें कुछ ऐसे भी लिंक दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करके लोग धोखाधड़ी के भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही एक फेक ई मेल वायरल हो रहा है, जिसमें ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। जब इसकी सत्यता की जांच की तो यह फर्जी निकला।
क्या रहा वायरल?
सोशल मीडिया पर एक फेक ई मेल वायरल हो रहा है। इस ई मेल में ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है।
कैसे पता लगी सच्चाई?
वायरल ई-मेल में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह ई मेल पूरी तरह से फेक पाया गया। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और SMS का जवाब न दें जिसमें आपसे फाइनेंशियल और सेंसिटिव जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया हो। साथ ही सभी झूठी व गलत या भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। इसके अलावा जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को कतई शेयर न करें। किसी भी खबर को शेयर करने या उसपर भरोसा करने पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसको वेरिफाी जरूर कर लें। साथ ही, केंद्र सरकार से जुड़ी किसी भी प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।
ये भी पढ़ें-
CLAT 2026: कैसा रहा पेपर? कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन सा रहा ईजी? जानें यहां