Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 4500 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। जब इस दावे की जांच की घई तो सच कुछ और ही निकला।
क्या हो रहा वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के चैनल 'adtechnovation' का एक वीडियो बहुत तेज गति से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि 'पीएम बेरोजगारी भत्ता योजना' के तहत सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह ₹4500 की आर्थिक सहायता दे रही है।
फैक्ट चेक में क्या निकला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉटर्म यूट्यूब के चैनल 'adtechnovation' के वायरल वीडियो को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा फर्जी है। फैक्ट चेक में पाया गयास कि भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है। योजनाओं से जुड़ी अधिकृत, सटीक जानकारी के लिए और प्रमाणिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों और वीडियो थंबनेल से सावधान रहें, और ऐसे विवरण को आगे साझा करने से बचें।