इंटरनेट, सोशल मीडिया और AI के जमाने में हर रोज जमकर फेक न्यूज वायरल होती रहती हैं। ताजा मामला आया है पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में ज्योति बीजेपी का स्कार्फ पहने और सिर पर टोपी लगाए नजर आ रही हैं। हालांकि, फैक्ट चेक में ये वायरल दावा फर्जी साबित हुआ है। पड़ताल में सामने आया है कि यूजर्स एआई जनरेटेड तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 18 मई को 2025 को साक्षी गुप्ता नाम की एक यूजर ने ज्योति मल्होत्रा से जुड़े वायरल न्यूज ग्राफिक्स शेयर किया। इस ग्राफिक्स पर लिखा था - “आतंकियों की बहन तो ज्योति मल्होत्रा निकली। सोफिया कुरैशी तो भारतीयों की बहन है जनाब।” कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ इस ग्राफिक्स को शेयर किया है।

पड़ताल में क्या सामने आया?
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने बीजेपी और ज्योति मल्होत्रा से जुड़े कीवर्ड्स से सर्च किया, लेकिन इस दौरान वायरल दावे की पुष्टि करने वाली कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने 'Hive Moderation' की मदद से वायरल तस्वीर को स्कैन किया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को एआई टूल्स के जरिये तैयार किया गया है। 'Hive Moderation' पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 99.9 प्रतिशत AI निर्मित है।

वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल wasitai की सहायता ली, wasitai के अनुसार भी वायरल तस्वीर निर्मित है।

Fact Check में क्या निकला?
वायरल दावे को लेकर किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि भाजपा का स्कार्फ और टोपी पहने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर एआई जनरेटेड है। यूजर्स इसे गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या राहुल गांधी ने ज्योति मल्होत्रा से की मुलाकात? जानें वायरल तस्वीर का पूरा सच
Fact Check: अखिलेश यादव के साथ दिखी 'जासूस' ज्योति मल्होत्रा? जानें वायरल तस्वीर का पूरा सच