1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सेना के सामने घुटने टेकते दो लोगों का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल, जानें इसकी सच्चाई

Fact Check: सेना के सामने घुटने टेकते दो लोगों का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल, जानें इसकी सच्चाई

 Published : Aug 25, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 06:32 pm IST

Fact ChecK: हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत फोटो या वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इनमें से बहुत से फेक होते हैं। ऐसा ही सेना के सामने घुटने टेकते दो लोगों का एक वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है।

फैक्ट चेक - India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SCREENGRAB

Fact Check: मौजूदा समय में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऐसे वायरल वीडियो की कोई गिनती नहीं है, जिनका सच्चाई से मीलों दूर तक कुछ भी लेना देना नहीं होता। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv फैक्ट चेक। ऐसे ही सोशल मीडिया पर सेना के सामने घुटने टेकते दो लोगों का एक वीडियो गलत दावे से खूब वायरल हो रहा है। जब हमने इसका फैक्ट चेक किया तो सच कुछ और ही निकला। 

फैक्ट चेक
Image Source : SCREENGRABफैक्ट चेक

क्या हो रहे वायरल? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दो शख्स सेना के सामने घुटने टेकते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियों में दो शख्स रोड पर बने कंस्ट्रक्शन पर तोड़फोड़ करने लगते हैं। तभी वहां से सेना की एक गाड़ी गुजरती है और उसमें से दो जवान उतरकर आते हैं। जिसके बाद वे रुक जाते हैं और सेना के सामने घुटने टेक कर बैठ जाते हैं, यह पूरा दृश्य वीडियो में देखा जा सकता है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने ,"इंडियन आर्मी" पर हमें गर्व है। ये दो चोरी करने के मकसद से आए और तोड़फोड़ करने लगे। लेकिन तभी इंडियन आर्मी वहां से गुजर रही थी और उसके बाद जो हुआ आप वीडियो में देखिए। आपको क्या लगता है अगर आर्मी की जगह पुलिस वाले होते तो क्या यह लोग सरेंडर करते?" कैप्शन में लिखा। इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। 

फैक्ट चेक
Image Source : SCREENGRABफैक्ट चेक

कैसे पता लगी सच्चाई? 

जब हमने इसकी जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल, ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है। जब हमने रिवर्स सर्च किया तो हमें यूट्यूब पर कई बांग्ला चैनल्स पर ये वीडियो मिली। जिसके मुताबिक ये वीडियो बांग्लादेश के फरीदपुर जनपद का है। तो इससे यह बिलकुल स्पष्ट हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो भारत का नहीं है और इसे गलत दावे से वायरल किया जा रहा है, जिसका भारत से कुछ भी लेना देना नहीं है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों से सावधान रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।