1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: मौलवी ने चुनाव से पहले हिंदुओं को दी धमकी? जानें क्या है Viral Video की सच्चाई

Fact Check: मौलवी ने चुनाव से पहले हिंदुओं को दी धमकी? जानें क्या है Viral Video की सच्चाई

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 05, 2024 12:06 pm IST,  Updated : May 05, 2024 12:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा कि मौलवी ने भारत में चुनाव से पहले हिंदुओं को धमकी दी है। बूम की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से गलत पाया गया और इसका भारत में चल रहे आम चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

Fact Check- India TV Hindi
Fact Check Image Source : FACEBOOK

Original Fact Check by BOOM: बांग्लादेश में एक मुस्लिम मौलवी के नफरत भरे भाषण वाले एक पुराने वीडियो को मौजूदा लोकसभा चुनावों से जोड़कर गलत सांप्रदायिक रंग देकर फैलाया जा रहा है। वायरल वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि "अगर कांग्रेस आ गई तो घर-घर जाकर हिंदुओं को इस्लाम की दावत भी देंगे।" 26 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है।

मौलवी के भाषण की वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : FACEBOOKमौलवी के भाषण की वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फेसबुक पर की गई पोस्ट यहां देखें और आर्काइव यहां देखें

वीडियो में किए गए दावे की सच्चाई 

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो 2021 का है और ये बांग्लादेश का है। इसका भारत या कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है और इसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो को कीफ़्रेम में तोड़ा और Google पर रिवर्स इमेज सर्च चलाया गया। सर्च रिजल्ट से पता चला कि वीडियो बांग्लादेश का है और 2021 का है।

यूट्यूब चैनल 'डॉ सैयद इरशाद अहमद अल बुखारी' ने 30 अप्रैल, 2021 को वीडियो का एक लंबा संस्करण पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "डॉ. सैयद इरशाद बुखारी ने बांग्लादेश से नरसिंहानंद सरस्वती को मुबाहिला चैलेंज दिया।"

वीडियो के जरिए व्यक्ति की पहचान डॉ. सैयद इरशाद बुखारी के रूप में की गई है। 7 मिनट के वीडियो में हम उसे हिंदूवादी नेता यति नरसिंहानंद सरस्वती के पैगंबर मुहम्मद विरोधी बयानों के खिलाफ विरोध करते हुए सुन सकते हैं। वीडियो में 1:35 मिनट के टाइमस्टैम्प से 7 मिनट के टाइमस्टैम्प पर हम घटनाओं का वही क्रम देखते हैं जो वायरल वीडियो में है।

वहीं इस मूल वीडियो में बुखारी नरसिंहानंद की आलोचना करते हुए दिख रहे हैं और उन्हें इस्लाम अपनाने की चुनौती देते हैं। नीचे दिए गए वीडियो में बुखारी भारत या कांग्रेस पार्टी के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

यूट्यूब पर अपलोड किए गए मूल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : YOUTUBEयूट्यूब पर अपलोड किए गए मूल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

मूल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दावा: वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित करेगा जो कांग्रेस पार्टी और 2024 के लोकसभा चुनावों से जुड़ा है।

किसने क्लेम किया: फेसबुक पोस्ट्स

निष्कर्ष: गलत (False)

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से BOOM द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।