1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध करने पर राजा सिंह की गिरफ्तारी का वीडियो पुराना है, हाल का बताकर किया जा रहा शेयर

Fact Check: मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध करने पर राजा सिंह की गिरफ्तारी का वीडियो पुराना है, हाल का बताकर किया जा रहा शेयर

 Published : Jun 25, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 05:11 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राजा सिंह का गिरफ्तारी वीडियो 2019 का है। मस्जिद के पुनर्निर्माण के विरोध में उनकी हिरासत का यह पुराना मामला है, जिसे हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

पीटीआई फैक्ट चेक।- India TV Hindi
पीटीआई फैक्ट चेक। Image Source : PTI FACT CHECK

PTI Fact Check: तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुलिस द्वारा ले जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में कथित तौर पर अवैध रूप से बनी एक मस्जिद का विरोध किया, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई। फैक्ट चेक में यह दावा झूठा पाया गया। पड़ताल से पता चला कि यह वीडियो 2019 का है, जब टी. राजा सिंह ने एक मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध किया था, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

वीडियो के संबंध में टी. राजा सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह 6 साल पुराना वीडियो है, जिसे गलत तरीके से हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। बीजेपी विधायक ने कहा कि 2019 में एक जमीन पर कब्जा करके मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था, जिसे उन्होंने रुकवा दिया था। उन्होंने कहा कि उसी दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। वही पुराना वीडियो अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है, संघर्ष हमारा जारी है।

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 20 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैदराबाद - बनाई जा रही गैरकानूनी मस्जिद, विरोध करने पर एकलौते हिन्दू विधायक राजा सिंह पर बर्बरता, निर्दयता से किया गया गिरफ्तार' पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Raja Singh arrest video, Telangana BJP MLA, viral video fact check
Image Source : PTI FACT CHECKपीटीआई फैक्ट चेक।

वहीं, एक अन्य यूजर ने समान दावे के साथ 17 जून को वायरल वीडियो को शेयर किया हैं। पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Raja Singh arrest video, Telangana BJP MLA, viral video fact check
Image Source : PTI FACT CHECKपीटीआई फैक्ट चेक।

पड़ताल:

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जांचा गया। इस प्रक्रिया में हमें 'राजा सिंह' के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर यह वीडियो मूल रूप में मिला, जिसे 5 मई 2019 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट के अनुसार, यह वीडियो उस समय का है जब हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में सड़क पर हो रहे अवैध मस्जिद निर्माण का हिंदू वाहिनी और स्थानीय हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ विरोध करने के दौरान राजा सिंह को हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Raja Singh arrest video, Telangana BJP MLA, viral video fact check
Image Source : PTI FACT CHECKपीटीआई फैक्ट चेक।

'राजा सिंह' का एक्स पोस्ट देखने के बाद इसे संबंधित कीवर्ड से सर्च किया गया। पड़ताल के दौरान ‘NDTV’ की वेबसाइट पर 6 मई 2019 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वही वायरल विज़ुअल शामिल था। रिपोर्ट में इस घटनाक्रम का पूरा विवरण मौजूद है। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट नीचे देखें।

Raja Singh arrest video, Telangana BJP MLA, viral video fact check
Image Source : PTI FACT CHECKपीटीआई फैक्ट चेक।

‘NDTV’ की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक को रविवार को हैदराबाद में उस समय पुलिस हिरासत में लिया गया, जब एक धार्मिक स्थल को गिराए गए स्थान पर शेड बनाए जाने को लेकर झड़पें हुईं। तेलंगाना में बीजेपी के एकमात्र विधायक टी राजा सिंह रविवार रात मौके पर पहुंचे ताकि 'स्थिति की जानकारी ले सकें', ऐसा राज्य बीजेपी ने कहा। इसके बाद नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब हैदराबाद के पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

पड़ताल के अंतिम चरण में पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने टी. राजा सिंह से संपर्क किया। उन्होंने बताया, 'यह वीडियो छह साल पुराना है। 2019 में एक सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था, जिसका मैंने विरोध किया और निर्माण कार्य रुकवाया था। उसी दौरान मेरी गिरफ्तारी हुई थी। अब उसी वीडियो को हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है, हमारा संघर्ष जारी है।' टी राजा सिंह का वायरल वीडियो पर बयान आप पीटीआई फैक्ट चेक के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सुन सकते हैं। वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट नीचे देखें।

Raja Singh arrest video, Telangana BJP MLA, viral video fact check
Image Source : PTI FACT CHECKपीटीआई फैक्ट चेक।

हमारी जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो वर्ष 2019 का है।उस समय बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में एक ज़मीन पर मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध किया था, जिसके चलते उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। यूज़र्स इस पुराने वीडियो को वर्तमान का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं, जबकि इसका मौजूदा हालात से कोई संबंध नहीं है।

दावा

हैदराबाद में बनाई जा रही गैरकानूनी मस्जिद का विरोध करने पर एकलौते हिन्दू विधायक राजा सिंह गिरफ्तार।

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।

निष्कर्ष

हमारी जांच में सामने आया कि यह वीडियो वर्ष 2019 का है। उस समय टी राजा सिंह ने एक मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध किया था, जिस कारण उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। यूजर पुराने वीडियो को हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। जबकि इसका वर्तमान हालात से कोई लेना-देना नहीं है। (PTI फैक्ट चेक)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।