1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या पाकिस्तानी पीएम के शपथ ग्रहण में गायत्री मंत्र का उच्चारण? जानें इसकी सच्चाई

Fact Check: क्या पाकिस्तानी पीएम के शपथ ग्रहण में गायत्री मंत्र का उच्चारण? जानें इसकी सच्चाई

 Published : Mar 14, 2024 05:27 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 05:27 pm IST

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पाकिस्तानी पीएम के शपथ ग्रहण में गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। जबकि हमारी पड़ताल में ये दावा फर्जी पाया गया है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
INDIA TV Fact Check Image Source : INDIA TV

INDIA TV Fact Check: सोशल मीडिया सबसे तेज व लेटेस्ट खबरों को लिए जाना जाता है। लेकिन तेजी के चक्कर में अक्सर लोग फर्जी खबरों के भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हिंदू प्रार्थना गायत्री मंत्र का पाठ किया गया।  हालाँकि, इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में इन दावों को फर्जी पाया, जिससे फुटेज के पीछे का असली सच्चाई सामने आ गई।

क्या किया गया दावा?

Fact check
Image Source : INDIA TVदावा

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया ये कहते हुए, "पाकिस्तान प्रधान मंत्री का शपथ ग्रहण समारोह श्रीमती नरोदा मालिनी साहिबा द्वारा "गायत्री महा मंत्र" से शुरू हुआ। अब पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर इसके महत्व को पहचान लिया है और सभी समारोहों में इसका पाठ किया जाता है।" 

क्या मिला पड़ताल में?

INDIA TV Fact Check
Image Source : INDIA TVINDIA TV Fact Check

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो को लेकर काफी रिसर्च किया और रिसर्च के दौरान हमें हैरान करने वाले जवाब मिले। हमें रिसर्च के दौरान साल 2017 के कई न्यूज बुलेटिन मिले, जिन्होंने वीडियो की सच्चाई बाहर आई। इन रिपोर्टों ने पुष्टि की कि जिस कार्यक्रम में गायत्री मंत्र का पाठ किया गया था वह वास्तव में एक होली उत्सव था, कोई राजनीतिक उद्घाटन नहीं। इसका वीडियो बीबीसी हिंदी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी डाला था, जिसमें गायिका की पहचान और उसके परफॉर्मेंस के पीछे की सच्चाई दिखाई गई है।

गायक ने खुद मानी बात

वायरल वीडियो में दिख रही गायिका नरोधा मालनी ने घटना के बारे में खुद गवाही दी। बीबीसी हिंदी की वीडियो रिपोर्ट में छपे एक इंटरव्यू में, उन्होंने पाकिस्तान में होली उत्सव के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करने के अपने अनुभव को सुनाया। इससे ये साबित होता है कि वीडियो का किसी भी आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह से कोई संबंध नहीं है।

इसके अलावा, 14 मार्च, 2017 के पाकिस्तानी न्यूज आर्टिकल ने इस होली उत्सव आयोजन की पुष्टि की, जिसमें पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ ने भाग लिया था। द डॉन जैसे आउटलेट्स की रिपोर्टों ने कार्यक्रम के दौरान शरीफ की टिप्पणियों पर लिखा, जिसमें नवाज ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति देश की समावेशिता और सहिष्णुता पर जोर दिया गया।

क्या निकला निष्कर्ष?

इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में हमने पाया कि ये वीडियो साल 2017 का है और इसका आज से कोई संबंध नहीं है। पड़ताल में ये दावा पूरी तरह गलत पाया गया कि पाकिस्तानी पीएम के शपथ ग्रहण में गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।

ये भी पढ़ें:

Fact Check: इस वीडियो में भगवा रंग के कारण दुकानों में नहीं की जा रही तोड़फोड़, जानें क्या है इसकी सच्चाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।