1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या केंद्र सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देगी? जान लें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या केंद्र सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देगी? जान लें वायरल दावे का सच

 Published : Feb 15, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 06:40 pm IST

बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि सरकार रोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देगी। आइए इस खबर के जरिए वायरल वीडियो के दावे के सच को जानते हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X@PIBFACTCHECK

Fact Check: हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी कोई फोटो या कभी कोई वीडियो, वायरल होती रहती है। इसमें कई तो फर्जी होती हैं, जिनका सच से कोई नाता ही नहीं होता। इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज भी वायरल होते हैं, जिनमें कई को तो गलत दावों के साथ शेयर किया जाता है। इन मैसेज में दी गई जानकारी भ्रामक एवं गलत भी होती है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह ₹2500 देगी। हालांक, जब इस दावे की जांच हुई तो सच कुछ और ही निकला। 

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल 'Buddhsen92TechOfficial' का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि "बेरोजगारी भत्ता योजना 2026" के तहत केंद्र सरकार द्वारा सभी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह ₹2500/- दिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

कैसे पता लगी सच्चाई?

यूट्यूब के 'Buddhsen92TechOfficial' चैनल के वायरल वीडियो में किए गए दावे को को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह नोटिस पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया। फैक्ट चेक में पाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में अगर आपको ऐसे मैसेज मिलते हैं, तो जवाब न दें, पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें, या कोई पेमेंट न करें। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और SMS का जवाब न दें जिसमें आपसे फाइनेंशियल और सेंसिटिव जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया हो। साथ ही सभी झूठी व गलत या भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। किसी भी खबर को शेयर करने या उसपर भरोसा करने पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसको वेरिफाई अवश्य कर लें। साथ ही, केंद्र सरकार से जुड़ी किसी भी प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।