1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सरफराज खान ने शुभमन गिल को बताया खराब प्लेयर? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check: सरफराज खान ने शुभमन गिल को बताया खराब प्लेयर? जानें वायरल वीडियो का सच

 Published : Sep 25, 2024 01:47 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 02:09 pm IST

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें टीम इंडिया के प्लेयर सरफराज खान, शुभमन गिल को खराब प्लेयर बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज बड़ी संख्या में फेक न्यूज वायरल होते रहते हैं। इन झूठी खबरों को ऐसी तस्वीरों और वीडियो के साथ वायरल किया जाता है कि लोग आसानी से इन पर भरोसा कर लें। ऐसी झूठी खबरों से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv फैक्ट चेक। फेक न्यूज का ताजा मामला सामने आया है भारतीय टीम के क्रिकेटर सरफराज खान और शुभमन गिल से जुड़ा हुआ। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सरफराज खान शुभमन गिल को खराब क्रिकेटर बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब हमने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया तो पता लगा कि ये वीडियो एडिटेड है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से सरफराज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरफराज खान इस वीडियो में कह रहे हैं कि शुभमन गिल सबसे ज्यादा ओवररेटेड प्लेयर हैं। उन्हें ढंग से खेलना भी नहीं आता। गिल क्वालिटी प्लेयर नहीं है और उन्हें बेकार में गुजरात का कप्तान बना दिया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Gagan नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा "ये फैक्ट बोल रहे हैं।"  वहीं, Sports With Naveen नाम के यूजर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा ही कुछ दावा किया है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

चूंकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था इसलिए हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च पर जाकर सरफराज खान द्वारा शुभमन गिल के खिलाफ में दिए गए बयान के बारे में सर्च किया। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें सरफराज ने शुभमन  के खिलाफ ऐसा कुछ कहा हो।

ऐसे पता लगी सच्चाई

जब हमने वीडियो को गौर से चेक किया तो हमें ये भी साफ दिखा की सरफराज की लिप्सिंग और वीडियो में आ रही आवाज में अंतर है। ऐसे में हमने गूगल पर जा के सरफराज के इंटरव्यू को संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। सर्च करने के बाद हमें सरफराज के वायरल हो रहे बयान से जुड़ा असल वीडियो मिल गया। इस वीडियो को करीब 1 साल पहले अपलोड किया गया था। ये वीडियो 7 मिनट 47 सेकंड का है। इस पूरे वीडियो में सरफराज ने कहीं भी शुभमन गिल का कोई जिक्र नहीं किया है। सरफराज पत्रकार से अपने करियर के बारे में बात कर रहे हैं।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सरफराज खान ने शुभमन के खिलाफ कोई भी बात नहीं की है। वीडियो में सरफराज दिख रहे हैं कि किसी और के ऑडियो को एडिट कर के इसके साथ जोड़ा गया है। यूजर्स को ऐसी वीडियो से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: तो क्या तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लिए पाकिस्तान से सप्लाई किया गया था घी? जानें वायरल तस्वीर का पूरा सच

Fact Check: आरक्षण को लेकर केसी वेणुगोपाल का बयान गलत दावे से हो रहा वायरल, जानें इसकी सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।