1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: निर्वाचन आयोग ने नहीं की लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा, यहां जानें वायरल नोटिस का सच

Fact Check: निर्वाचन आयोग ने नहीं की लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा, यहां जानें वायरल नोटिस का सच

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 09, 2024 10:11 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 10:11 pm IST

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। हालांकि, जब India Tv ने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये पूरी तरह से झूठा पाया गया।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फेक न्यूज वायरल होते रहते हैं। ये फेक न्यूज हमेशा ही किसी बड़े इवेंट को ध्यान में रखकर फैलाए जाते हैं। आम यूजर्स आसानी से इन फेक न्यूज पर भरोसा कर के इनका शिकार हो जाते हैं और इसे आगे शेयर भी कर देते हैं। ऐसे ही फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है भारत के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर। सोशल मीडिया पर एक नोटिस को शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हालांकि, जब हमने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये बिल्कुल फर्जी साबित हुआ है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक नोटिस की तस्वीर वायरल है। इस नोटिस में लोकसभा चुनाव की तारीख अस्थायी तौर पर 16 अप्रैल बताई जा रही है। इस नोटिस को शेयर करते हुए फेसबुक यूजर- किसान पुत्र-राजा हेयर ने लिखा है- "16 फरवरी से लगेगी आचार संहिता, 16 मार्च तक टिकट वितरण, 16 अप्रैल 2024 से लोकसभा का चुनाव शुरू।" विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में ऐसे ही पोस्ट वायरल हो रहे हैं। 

India Tv ने की पड़ताल

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोकसभा चुनाव तारीख से जुड़ी पोस्ट वायरल की जा रही थी। ऐसे में हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च का सहारा लिया और इस मामले से जुड़े की-वर्ड्स की मदद से खबर सर्च की। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें लोकसभा चुनाव की सटीक तारीख की बात कही गई हो। इसके बाद हमने ज्यादा जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग की X प्रोफाइल का रुख किया। यहां हमें आयोग द्वारा 30 जनवरी को किया गया एक ट्वीट मिला। इसमें चुनाव आयोग ने लिखा है कि अब तक उनकी ओर से आगामी चुनाव की कोई भी तारीख नहीं घोषित की गई है। चुनाव के बारे में वायरल हो रही तारीखें फेक न्यूज के सिवा कुछ नहीं है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल तारीखें फेक हैं। खुद आयोग ने भी इसका खंडन किया है। इसलिए यूजर्स को इस फर्जी दावे से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: जॉर्जिया मेलोनी ने राम मंदिर के लिए नहीं भेजा 21 किलो सोने का धनुष-बाण, यहां जानें सच्चाई

Fact Check: हिंदुओं द्वारा काबा में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने वाले वीडियो का दावा झूठा, जानें क्या है सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।