1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सिर पर मुकुट लगाकर राजसी वेशभूषा में आए PM मोदी? जानें वायरल तस्वीर का क्या है सच

Fact Check: सिर पर मुकुट लगाकर राजसी वेशभूषा में आए PM मोदी? जानें वायरल तस्वीर का क्या है सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 19, 2026 10:52 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 12:31 pm IST

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पीएम मोदी के सिर पर मुकुट है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। जानिए इस वायरल तस्वीर का सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'पीएम मोदी किसी राजा की वेशभूषा में सिर पर मुकुट और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए।'

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'पीएम मोदी किसी राजा की वेशभूषा में सिर पर मुकुट और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी को राजा की वेशभूषा में दिखाया गया है। उनके सिर पर मुकुट है और हाथों में त्रिशूल है। तस्वीर में पीएम मोदी सोने के आभूषणों में दिख रहे हैं। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "राजा की वेशभूषा में पीएम मोदी।"

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। गूगल पर खोजबीन के दौरान हमें नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 10 जनवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ में त्रिशूल लिए नजर आते हैं, लेकिन वह सामान्य वेशभूषा में हैं, न कि राजसी पोशाक में।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTनवभारत टाइम्स की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल के अगले चरण में जांच के दौरान हमें भाजपा गुजरात के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी की मूल तस्वीर मिली। इस तस्वीर को 11 जनवरी 2026 को पोस्ट किया गया था, जिसमें इसे सोमनाथ मंदिर का बताया गया है। संबंधित पोस्ट का लिंक और उसका स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।

बीजेपी गुजरात के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिली पीएम मोदी की मूल तस्वीर।
Image Source : SCREENSHOTबीजेपी गुजरात के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिली पीएम मोदी की मूल तस्वीर।

वायरल तस्वीर को बारीकी से देखने पर हमें इसके एआई-जनरेटेड होने की आशंका हुई। इसके बाद हमने तस्वीर को AI डिटेक्शन टूल TruthScan पर स्कैन किया। टूल से मिले परिणामों के अनुसार, वायरल तस्वीर के 97 प्रतिशत तक AI जनरेटेड होने की संभावना जताई गई है।

जांच में एआई से एडिटेड मिली तस्वीर।
Image Source : SCREENSHOTजांच में एआई से एडिटेड मिली तस्वीर।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को पीएम मोदी की राजसी वेशभूषा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जबकि हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल तस्वीर असली नहीं, AI जनरेटेड है। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: कुत्ते की पूजा कर रहे बिजनौर के लोग? जान लीजिए वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर के मुंह पर घूंसा मारा, पब से बाहर निकाला? यहां जानिए इस वायरल Video का पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।