बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया। ये उनके और परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है। अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार जुहू में हुआ, जहां अक्षय नम आंखों में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नज़र आए।
अक्षय कुमार की भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। उनके चेहरे पर मां को खोने का गम साफ देखा जा सकता है।
अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा भी थे। वहीं, बॉलीवुड से भी कई जानी-मानी हस्तियां अरुणा भाटिया के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।
बता दें कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय ने ट्विटर पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया है।
अक्षय ने बीते मंगलवार को अपनी मां के बारे में एक स्वास्थ्य अपडेट साझा किया था और कहा था कि यह उनके परिवार के लिए 'कठिन समय' है।