बॉलीवुड एक्टर अनन्या पांडे और अभिनेता ईशान खट्टर मालदीव्स से वापस मुंबई लौट आए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि अनन्या और ईशान ने मालदीव्स में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन एन्जॉय करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं।
अभिनय की बात करें, तो अनन्या आखिरी बार डिजिटली रिलीज हुई फिल्म 'खाली पीली' में नजर आई थीं। इसमें ईशान खट्टर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
अनन्या इस वक्त शकुन बत्रा की अगली फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। इस फिल्म के शीर्षक पर अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है।
इसके अलावा अनन्या को तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग एक और फिल्म में देखा जा सकेगा।
ईशान खट्टर की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'फोन भूत' है।
'फोन भूत' में ईशान के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।