Published : May 01, 2016 01:57 pm IST, Updated : May 01, 2016 01:57 pm IST
1/10
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अऩुष्का शर्मा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने एक लंबा वक्त मॉडलिंग में बिताया है। साथ ही अनुष्का ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और कई विज्ञापनों में भी काम किया है।
2/10
अनुष्का ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। उन्होंने काफी कम समय में हिन्दी सिनेमाजगत में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।
3/10
अनुष्का शर्मा ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया है।
4/10
उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ही किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। जिसे पर्दे पर काफी सराहा गया था।
5/10
खबरों की मानें तो यश राज फिल्म्स ने उन्हें रब ने बना दी जोड़ी के स्क्रीन टेस्ट के बाद फौरन ले लिया गया था।
6/10
पहली फिल्म के बाद ही अनुष्का को यश राज फिल्म्स ने 3 फिल्में ऑफर कर दी। इनमें से बैंड बाजा बारात में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई थी। फिल्म में अनुष्का के साथ रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
7/10
अनुष्का के बारे में ये बात शायद ही कोई जानता होगा कि उन्हें टॉफ़ी के रैपर्स इकट्ठा करने का शौक है।
8/10
अनुष्का का मानना है कि खरीदारी करना थका देने वाला काम है इसीलिए वह फिजूल की खरीदारी करना बिल्कुल भी पसन्द नही करतीं।
9/10
अनुष्का को अपने परिवार के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है। इसके अलावा वह काले रंग के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।