मशहूर इंटीरियर डिजाइनर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मुंबई में अपने छोटे बेटे अबराम के साथ स्पॉट हुईं। गौरी अबराम के साथ मुंबई के बांद्रा में स्थित तोरी रेस्टोरेंट गई थीं। जहां से दोनों बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद हुए।
इस मौके पर गौरी काफी स्टाइलिश लग रही थीं। गौरी खान ने डेनिम रिप्ड जींस के साथ व्हाइट रंग की लूज शर्ट इन करके पहने थी। इसके साथ ही टाइट पोनी और स्नीकर्स का कॉम्बिनेशन काफी सूट कर रहा था।
अबराम की बात करें तो वो लाल रंग की टी शर्ट के साथ नीले रंग की केप्री पहने हुए थे। इसके साथ ही मैच करते हुए काले रंग के स्पोर्ट्स शूज पहने थे।
तस्वीरों में गौरी अबराम का हाथ पकड़े हुए नजर आईं।
तोरी रेस्टोरेंट के बाहर गौरी के अलावा कई और सितारे स्पॉट हुए। इन सितारों में सीमा खान, भावना पांडे, महीप कपूर के अलावा कई और लोग दिखाई दिए। रेस्टोरेंट के बाहर गौरी के अलावा बाकी सितारों ने भी पोज दिए। देखिए ये तस्वीर..