Birthday Special: Boman Irani ने 'वायरस' और 'डॉ अस्थाना' बनकर जीता है दर्शकों का दिल
Birthday Special: Boman Irani ने 'वायरस' और 'डॉ अस्थाना' बनकर जीता है दर्शकों का दिल
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Boman Irani आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2 दिसंबर 1959 को जन्मे बोमन ईरानी को बॉलीवुड में पहचान साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से मिली थी।
Published : Dec 02, 2022 06:30 am IST, Updated : Dec 02, 2022 06:30 am IST
1/7Image Source : Instagram/boman_irani
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Boman Irani आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2 दिसंबर 1959 को जन्मे बोमन ईरानी को बॉलीवुड में पहचान साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से मिली थी। इस फिल्म में बोमन ने डॉक्टर अस्थाना का किरदार निभाया था। बोमन ईरानी एक ऐसे एक्टर हैं जो विलेन हो या कॉमेडियन हर किरदार में अपने अभिनय से जान डाल देते हैं।
2/7Image Source : Instagram/boman_irani
फिल्मों में आने से पहले बोमन ईरानी ने वेटर और रूम स्टाफ की भी नौकरी की है। बोमन ईरानी पहले फोटोग्राफर थे और वक्त के साथ उन्हें एक्टिंग पसंद आने लगी। जिसके बाद उनकी थिएटर में रुचि बढ़ी और उन्होने एक्टिंग करियर की शुरुआत थियेटर से की। बोमन ईरानी थिएटर आर्टिस्ट से अब बॉलीवुड के स्टार बन चुके हैं।
3/7Image Source : Instagram/boman_irani
संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में डॉक्टर अस्थाना के किरदार के लिए बोमन को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। वहीं 'लगे रहो मुन्नाभाई' के लिए बोमन ईरानी ने बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।
4/7Image Source : Instagram/boman_irani
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के अलावा फिल्म 'थ्री इडियट्स' में वायरस का किरदार निभाकर भी बोमन लोगों के फेवरेट बन गए थे। 'थ्री इडियट्स' में बोमन ईरानी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में भी बोमन ने अपने अभिनय से दर्शकों की तारीफ लूटी थी।
5/7Image Source : Instagram/boman_irani
बोमन ईरानी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1985 में जेनोबिया से शादी की थी। बोमन और जेनोबिया के दो बच्चे-दानेश और कयोज ईरानी हैं। बीते साल बोमन के बेटे दानिश की पत्नी रिया ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
6/7Image Source : Instagram/boman_irani
बोमन ईरानी ने मुंबई के 'मीठीबाई कॉलेज' से ग्रेजुएशन किया था। बोमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन में Dyslexia नाम की बीमारी के शिकार थे। इसके अलावा वह हल्का तुतलाकर भी बात किया करते थे।
7/7Image Source : Instagram/boman_irani
बोमन ईरानी को कारों का बहुत शौक है, उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। जिनमें जगुआर एक्सएफ, मर्सिडीज ई280 जैसी लग्जरी कारों के नाम शामिल हैं। 'जॉली एलएलबी' और 'संजू' जैसी फिल्मों में काम कर चुके बोमन ईरानी आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के साथ नजर आए थे।