बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन 27 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लगता है कृति अपना जन्मदिन घर पर ही मनाने वाली हैं। कृति को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था ऐसा उनकी बचपन की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है। आइए आपको कृति के जन्मदिन पर उनकी प्यारी बचपन की तस्वीरें दिखाते हैं।
नई दिल्ली में जन्मी कृति ने नोएडा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। कृति के करियर की पहली फिल्म तेलुगु थी। इस फिल्म का नाम 'नेनोक्काडाइन' है। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आईं थी। मगर उन्हें इस फिल्म से पहचान नहीं मिली।
कृति सेनन ने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'हीरोपंती' से टाइगर श्रॉफ के साथ रखा था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था साथ ही पहचान भी मिली थी।
कृति ने जितनी भी फिल्मों में काम किया है उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। कृति के बारे में एक बात बहुत कम लोगों को पता है कि वह एक ट्रेंड कथ्थक डांसर हैं।
कृति सेनन अपनी बहन नुपुर के बहुत करीब हैं। दोनों बहनों की शक्ल बहुत मिलती हैं। नुपुर हाल ही में अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो फिलहाल में नजर आईं थी। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था और जल्द ही फिलहाल पार्ट 2 भी आने वाला है।
कृति सेनन आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ पानीपत में नजर आईं थीं। अब वह मिमी में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।