दिशा पाटनी की फिल्म मलंग की सक्सेस पार्टी हुई वहीं राधिका मदान ने अंग्रेजी मीडियम का प्रमोशन किया।
मोहित सुरी की फिल्म मलंग की सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।
मलंग की सक्सेस पार्टी में दिशा पाटनी पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए अनिल कपूर मास्क पहनकर पार्टी में नजर आए।
कुणाल खेमू पार्टी में हैंडसम लग रहे थे।
आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं।
काजोल की शॉर्ट फिल्म 'देवी' की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में काजोल ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आईं।
देवी की सक्सेस पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर ने भी शिरकत की।
अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।
राधिका मदान अंग्रेजी मीडियम के प्रमोशन के दौरान बनी हलवाई। राधिका ने लड्डू बनाए।