फिर रणबीर-आलिया का दिखेगा बेजोड़ प्यार, 'लव एंड वॉर' से पहले देखें बॉलीवुड की टाइमलेस केमिस्ट्री
फिर रणबीर-आलिया का दिखेगा बेजोड़ प्यार, 'लव एंड वॉर' से पहले देखें बॉलीवुड की टाइमलेस केमिस्ट्री
'लव एंड वॉर' की रिलीड डेट फाइनल हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी धूम मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर के अलावा विक्की कौशल भी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्यार में डूबे दिखेंगे। इससे पहले हम आपके लिए टाइमलेस केमिस्ट्री लेकर आए हैं जो बॉलीवुड में देखने को मिलीं।
Published : Aug 07, 2024 05:34 pm IST, Updated : Aug 07, 2024 05:34 pm IST
1/6Image Source : X
संजय लीला भंसाली नई फिल्म के साथ आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'लव एंड वॉर है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी एक साथ नजर आएगी। ये फिल्म क्रिसमस 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की खूबसूरत जोड़ी को पेश करेंगे और फिल्मों में प्यारी ऑन-स्क्रीन जोड़ियां बनाने की लेगिसी को फिर आगे बढ़ाएंगे। इस जोड़ी को ऑन स्क्रीन देखने से पहले देखें संजय लीला भंसाली की पांच हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियां।
2/6Image Source : X
संजय लीला भंसाली की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'खामोशी: द म्यूजिकल' को क्लासिक माना जाता है। फिल्म में सलमान और मनीषा की लव स्टोरी को शारीरिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जो उनके रोमांस को आकर्षक बनाता है। ये जोड़ी कई मायनों में सबसे अलग और क्लासिक रही है। लोगों को ये फिल्म आज भी काफी पसंद आती है।
3/6Image Source : X
'देवदास' में देवदास और पारो के रूप में शाहरुख और ऐश्वर्या राय बच्चन को भारतीय सिनेमा में प्रेम का एक आदर्श उदाहरण माना जाता है। ये कहना सही होगा की खुशी, त्याग और चुनौतियों के साथ उनकी केमिस्ट्री ने एक अनोखी और यादगार प्रेम कहानी दिखाई है।
4/6Image Source : X
दिल को छू लेने वाली लव स्टोरीज क्रिएट करने की भंसाली की प्रतिभा 'गुजारिश' में झलकती है। मशहूर जादूगर एथन के रूप में ऋतिक और उनकी नर्स सोफिया के रूप में ऐश्वर्या के साथ भंसाली ने स्क्रीन पर एक पाक साफ और टाइमलेस प्यार को दिखाया है। सोफिया का एथन का ध्यान रखना और सभी चुनौतियों के बावजूद उसका समर्थन करना स्क्रीन पर किसी प्यार के जादू से कम नहीं था।
5/6Image Source : X
रणवीर और दीपिका के साथ संजय लीला भंसाली ने प्यार के अलग-अलग रंगों को छुआ ही नहीं है, बल्कि कई ब्लॉकबस्टर भी दिए हैं। 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में राम और लीला की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' में वीर बाजीराव और योद्धा राजकुमारी मस्तानी तक, भंसाली ने इस रियल और रील कपल के जरिए प्यार को इस तरह से पेश किया है कि वे सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन कपल बन गए।
6/6Image Source : X
संजय लीला भंसाली की टाइमलेस प्रेम कहानियों की जब भी बात आएगी तो 'हम दिल दे चुके सनम' उनमें जरूर शामिल रहेगी। इस फिल्म में न सिर्फ सलमान खान और ऐश्वर्या की जोड़ी को पसंद किया गया, बल्कि अजय देवगन और ऐश्वर्या की जोड़ी को खास प्यार मिला और ये इंस्पिरेशनल जोड़ी बन गई।