'83' की स्पेशल स्क्रीनिंग दौरान रणवीर सिंह और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव। बता दें, इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।
इस दौरान रणवीर सिंह वाइट ड्रेस में काफी हैंडसम दिख रहे थे।
फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है।
इसके अलावा पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका में दिखेंगे।
दीपिका पादुकोण जो फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाएंगी, वह भी स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी।
जाह्नवी कपूर ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं।
फिल्म '83' की स्क्रीनिंग में नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी पहुंचे थे।
इस इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हुईं।
फिल्म में रणवीर और दीपिका पादुकोण के अलावा ताहिर भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री भी नजर आएंगे।