1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on Instagram: कंगना ने भांजे के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, रकुल प्रीत की वेकेशन की नई फोटोज हुईं वायरल

Celebs on Instagram: कंगना ने भांजे के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, रकुल प्रीत की वेकेशन की नई फोटोज हुईं वायरल

Published : Nov 22, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 03:02 pm IST
कोरोना वायरस महामारी के दौरान भले ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम की शुरुआत कर दी है, लेकिन अभी भी वो सोशल मीडिया पर उतने ही एक्टिव हैं, जितने लॉकडाउन के दौरान थे। कंगना रनौत ने अपने भांजे के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने वेकेशन की नई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या शेयर किया है।
1/5 Image Source : instagram

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आज ब्लू है पानी और दिन भी है सनी। 
2/5 Image Source : instagram: @rakulpreet

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आज ब्लू है पानी और दिन भी है सनी। 

कंगना रनौत ने अपने भांजे के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि जब वो शूटिंग के लिए लौट रही थीं तो उसने कहा कि मत जाओ। मैंने समझाया कि मुझे काम करना होगा। उसने विचार किया और तुरंत मेरी गोदी में बैठकर मुस्कुराते हुए बोला- ठीक है जाओ, लेकिन मुझे आपके साथ 2 मिनट बैठने दो। उसका चेहरा याद कर आंखों में आंसू आ जाते हैं। 
3/5 Image Source : instagram : @kanganaranaut

कंगना रनौत ने अपने भांजे के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि जब वो शूटिंग के लिए लौट रही थीं तो उसने कहा कि मत जाओ। मैंने समझाया कि मुझे काम करना होगा। उसने विचार किया और तुरंत मेरी गोदी में बैठकर मुस्कुराते हुए बोला- ठीक है जाओ, लेकिन मुझे आपके साथ 2 मिनट बैठने दो। उसका चेहरा याद कर आंखों में आंसू आ जाते हैं। 

मलाइका ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज रात ग्रैंड फिनाले 8 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर #indiasbestdancer। 
4/5 Image Source : instagram : @malaikaaroraofficial

मलाइका ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज रात ग्रैंड फिनाले 8 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर #indiasbestdancer। 

कैटरीना कैफ ने कोरोना वायरस टेस्ट कराया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो शूटिंग पर जाने से पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेस्ट करा रही हैं। 
5/5 Image Source : instagram

Advertisement