हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सपना हरियाणवी लिबास में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा- 'चटक मटक'। वहीं निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में निया काले रंग का नाइट सूट पहने हुए पोज देती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने तीन दशक के करियर में सबसे लंबे आउटडोर शेड्यूल को पूरा करके अपने घर रवाना हो रही हैं। रवीना का ये शूट हिमाचल प्रदेश में था। अभिनेत्री ने घर लौटते वक्त कुछ सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें रवीना फेस शील्ड लगाए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "घर वापस आने के रास्ते पर काफी लंबे समय बाद मैंने किसी इतने लंबे आउटडोर शेड्यूल में काम किया! काफी समय तक घर से दूर रहने के बाद, मैं अब घर जा रही हूं!"
प्रिंस नरूला ने अपनी मां के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिंस ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। प्रिंस ने लिखा- 'मेरी पूरी दुनिया है तू मेरी मां। हम लोगों को इस बात का फक्र है और गर्व है कि हमारे मां बाप बिना किसी चीज को सोचे समझे हमारे सपनों को पूरा करते हैं। अगर इनका दिल किसी ने दुखाया तो भगवान भी उनको माफ नहीं करेगा।'
'भाभी जी घर पर हैं' से अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर वनपीस के साथ ओवरकोट पहने हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सौम्या अट्रैक्टिव लग रही हैं।
रणवीर सिंह ने अपनी कूल लुक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'हमेशा आगे चलते रहो।'