बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनके स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है। दीपिका का लुक अक्सर सुर्खियों में रहता है। शुक्रवार के दिन एक्ट्रेस को बांद्रा में एक स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया। हम आपके लिए लेकर आएं हैं उनकी कुछ खास तस्वीरें।
इस दौरान दीपिका ब्लैक कलर के स्वेटशर्ट और ब्लू रफ जींन में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर का शूज भी पहन रखा था।
इस लुक में एक्ट्रेस काफी कूल लग रही थीं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए दीपिका ने ड्रेस से मैचिंग मास्क भी लगा रखा था।
तस्वीर में दीपिका अपने हाथ में कुछ बैग्स पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इसे देखने से लग रहा है कि वो शॉपिंग करने के लिए निकली थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान संग फिल्म ‘पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।