मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गड़ा (दिलीप जोशी) की पत्नी दयाबेन का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को उनके फैंस स्क्रीन पर बहुत मिस करते हैं। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल इन दिनों सुर्खियों में है और इसकी वजह शो की किरदार अंजलि भाभी (नेहा मेहता) हैं, जिन्होंने हाल ही में सीरियल को अलविदा कह दिया है।
दिशा वकानी पिछले 2 सालों से सीरियल बाहर हैं। फैंस के बीच लगातार उनकी वापसी पर सवाल उठते रहते हैं।
दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से अपनी पहचान बनाई। उनके बोलने का अलग अंदाज और उनकी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद है।
दिशा ने दो साल पहले प्रेग्नेंसी के चलते मेटरनिटी लीव ली थी। उसके बाद वो शो में वापस नहीं लौटीं।
दिशा वकानी के फैंस बेसब्री से सीरियल में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।