सचिव जी की वापसी से लेकर बनराकस के जंग-ए-ऐलान तक, इन पांच वजहों से कतई मिस ना करें पंचायत 3
सचिव जी की वापसी से लेकर बनराकस के जंग-ए-ऐलान तक, इन पांच वजहों से कतई मिस ना करें पंचायत 3
पंचायत 3 का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जिसके पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और अब तीसरे सीजन को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
Published : May 28, 2024 01:33 pm IST, Updated : May 28, 2024 01:33 pm IST
1/7Image Source : Instagram
यहां हम आपको पंचायत 3 से जुड़ी वो पांच वजहें बताएंगे, जिनके चलते आपको ये चर्चित सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
2/7Image Source : imdb
'पंचायत' का तीसरा लंबे इंतजार के बाद दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। दर्शक 2 साल से सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो प्राइम वीडियो पर 28 मई को स्ट्रीम कर दी गई। पंचायत 3 का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जिसके पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और अब तीसरे सीजन को लेकर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन में 8 एपिसोड हैं, जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, सानविका, दुर्गेश कुमार, चंदन राय फैसल मलिक जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।
3/7Image Source : youtube amazon prime
पहली वजह- पंचायत 3 देखने की सबसे पहली और बड़ी वजह है फुलेरा गांव में सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी की वापसी और रिंकी के साथ बढ़ती उनकी नजदीकियां।
4/7Image Source : youtube prime video
दूसरी वजह- पंचायत 3 में बनराकस ने प्रधानजी के खिलाफ खुलेआम जंग छेड़ दी है और विधायक जी से हाथ मिला लिया है। ये देखना बेहद दिलचस्प है कि बनराकस अपने इरादों में सफल होता है या नहीं।
5/7Image Source : youtube prime video
तीसरी वजह- पंचायत सीरीज में दर्शकों को जिंदगी की ऐसी कई सच्चाइयों से फिर रूबरू कराया गया है, जो आजकल आसानी से देखने को नहीं मिलती और ये है मजबूरी के लिए कुर्बानी।
6/7Image Source : youtube prime video
चौथी वजह- इस बार सीरीज में बृजभूषण दुबे यानी प्रधानजी एक नए ही अवतार में दिखाई देंगे। विधायक जी को प्रधानजी कैसे मात देते हैं, ये देखना बेहद दिलचस्प है।
7/7Image Source : youtube prime video
पांचवी और आखिरी वजह- पंचायत में चर्चित बागपत चाट युद्ध की झलक देखने को भी मिलती है। इसके अलावा सीरीज के कलाकारों का जबरदस्त अभिनय का आनंद उठाने के लिए भी आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए।