वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा के 64वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर वितरित की गईं। इंडिया टीवी के प्रांगण में संपन्न हुए इस खास कार्यक्रम में दिव्यांगों को 20 व्हीलचेयर सौगात स्वरूप दी गईं।
इस कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन का भी सहयोग रहा। दोपहर तीन बजे आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में खुद रजत शर्मा ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित की।
दिव्यांग जीवन का आधार कही जाने वाली व्हीलचेयर पाकर बहुत खुश हुए।
आपको बता दें कि 64वें जन्मदिन पर रजत शर्मा ने चमोली आपदा में पीड़ित लोगों के लिए 64 लाख रुपए की राशि भी दान की है। इस दान की हर तरफ सराहना की जा रही है।
सुबह ही रजत शर्मा ने चमोली आपदा में 64 लाख के दान का ऐलान करते हुए कहा था- "कई लोगों ने पूछा कि इस बार जन्मदिन कैसे मनाओगे. शास्त्रों में कहा गया है “अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो परोपकार के लिए जिए,जीना उसी को कहते हैं “आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत उत्तराखंड के पीड़ित मज़दूरों की है. 64वें जन्मदिन पर मैं उनके लिए 64 लाख रुपए का विनम्र योगदान दे रहा हूं।"
रजत शर्मा द्वारा जन्मदिन पर किए गए इस दान की सेलेब ने भी काफी सराहना की है।
रजत शर्मा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #ReliefWithRajatSharma ट्रेंड हो रहा है। फिल्मी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने रजत शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, "जय हो। दिल जीत लिया सर आपने। जरूरत के समय मदद के लिए हाथ बढ़ाना एक प्रबुद्ध ‘बीइंग ह्यूमन’ की पहचान है। पूरी तरह से #ReliefWithRajatSharma को समर्थन है। आपके जन्मदिन पर ढेर सारी खुशियां और प्यार।"