बॉलीवुड के सितारे जितने मशहूर हैं, उनके स्टार किड्स भी उतनी ही लाइमलाइट में रहते हैं। शाहरुख खान के बेटे अबराम और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान सहित अन्य स्टार किड्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन बच्चों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के जमाई राजाओं की भी खूब चर्चा होती हैं। जी हां, खन्ना परिवार के अक्षय कुमार हों या फिर कपूर खानदान के सैफ अली खान, ये बॉलीवुड स्टार्स फिल्मी दुनिया के चर्चित दामाद हैं।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई है। वहीं, उनकी सास डिंपल कपाड़िया भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
अजय देवगन ने अभिनत्री काजोल से शादी की है, जिनके पिता बॉलीवुड के मशहूर स्टंट डायरेक्टर थे। काजोल की मां तनुजा अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं।
आयुष शर्मा ने सलीम खान की बेटी और सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। आयुष खान परिवार के दामाद हैं।
शरमन जोशी मशहूर अभिनेता रह चुके प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। शरमन ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से शादी की है।
बॉलीवुड में बच्चन परिवार का काफी रुतबा है। अभिनेता कुणाल कपूर इस खानदान के दामाद हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी से शादी की है।
सैफ अली खान मशहूर कपूर खानदान के दामाद हैं। उन्होंने रणधीर कपूर और बबिता कपूर की बेटी करीना कपूर से शादी की है। इस खानदान के ज्यादातर लोगों का फिल्म इंडस्ट्री में योगदान है।
90 के दशक के अभिनेता कुमार गौरव ने सुनील दत्त और नरगिस दत्त की बेटी नम्रता से शादी की है।
पटौदी खानदान का भी काफी रुतबा है। कुणाल खेमू ने सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से शादी की है। सोहा शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। शर्मिला अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं।