इस दिन से होगी सुरों की बारिश, 'इंडियन आइडल 15' के लॉन्च से पहले देखें अब क्या कर रहे हैं पसंदीदा विनर्स
इस दिन से होगी सुरों की बारिश, 'इंडियन आइडल 15' के लॉन्च से पहले देखें अब क्या कर रहे हैं पसंदीदा विनर्स
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' नए सीजन 15 के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। 26 अक्टूबर से आप ये शो देख सकेंगे। इससे पहले ही एक नजर डालते हैं कि इस शो के सबसे पसंदीदा विनर कौन रहे हैं।
Published : Oct 24, 2024 06:47 pm IST, Updated : Oct 24, 2024 06:47 pm IST
1/6Image Source : Instagram
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 15वां सीजन जल्द ही टीवी पर आने वाला है। 26 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इसका प्रीमियर होगा। इस बार शो में जज की कुर्सी पर नेशनल अवॉर्ड विनिंग सिंगर श्रेया घोषाल, सिंगर-सॉन्ग राइटर विशाल ददलानी और रैपर बादशाह नजर आएंगे। जल्द ही इस शो के मंच पर दर्शकों को कई बेहतरीन आवाजें सुनने को मिलेंगी। अब तक इस शो ने संगीत की दुनिया को कई बेहतरीन सिंगर दिए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं पिछले सीजन के इंडियन आइडल के विजेताओं पर।
2/6Image Source : Instagram
'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत थे। इस शो के विजेता बनकर वे रातों-रात स्टार बन गए थे। शो के बाद उनका सोलो एल्बम भी रिलीज हुआ था, जिसका नाम था 'आपका अभिजीत सावंत'। इस सोलो एल्बम को खूब पसंद किया गया और अभिजीत को घर-घर में पहचाना जाने लगा। इसके बाद सावंत ने बॉलीवुड फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की। उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और साल 2009 में फिल्म 'लॉटरी' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके अलावा वे सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल-5' को होस्ट करते भी नजर आए थे।
3/6Image Source : Instagram
संदीप आचार्य 'इंडियन आइडल' के दूसरे सीजन के विजेता रहे थे। संदीप अपने म्यूजिक करियर में काफी आगे जा सकते थे लेकिन साल 2013 में बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई।
4/6Image Source : Instagram
प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल-3' के विजेता रहे थे। इस रियलिटी शो में आने से पहले वे कोलकाता पुलिस में थे। वे पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे और समय-समय पर पुलिस के कार्यक्रमों में गाते रहते थे। उनके सीनियर ने उन्हें इंडियन आइडल में जाने की सलाह दी। इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला एल्बम रिलीज़ किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने थे। इन दिनों वह नेपाली फिल्मों में बतौर सिंगर और एक्टर काम कर रहे हैं और उनके काम को खूब सराहा जा रहा है।
5/6Image Source : Instagram
सौरभी देबबर्मा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के चौथे सीजन का हिस्सा थीं, वह इस शो की फीमेल विनर हैं। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने कई लाइव कॉन्सर्ट किए हैं, वह अब तक अलग-अलग देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं।
6/6Image Source : Instagram
श्रीराम चंद्र मैनामपति 'इंडियन आइडल-5' जीतने से पहले तेलुगु म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर सिंगर काम कर रहे थे। लेकिन इंडियन आइडल जीतने के बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर काम करना शुरू कर दिया। श्रीराम चंद्र के कई गाने खूब सराहे गए। उन्हें रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'सुभानअल्लाह' के लिए जाना जाता है।