'इश्क' से लेकर 'बरसात' तक... करिश्मा कपूर ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कहा ना, तीसरी का नाम जान चौंक जाएंगे आप
'इश्क' से लेकर 'बरसात' तक... करिश्मा कपूर ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कहा ना, तीसरी का नाम जान चौंक जाएंगे आप
करिश्मा कपूर आज अपनना 50वां बर्थडे मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 25 जून 1974 को रणधीर कपूर और बबीता कपूर के घर हुआ था। करिश्मा ने बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रख दिया था, उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' थी।
Published : Jun 25, 2024 11:45 am IST, Updated : Jun 25, 2024 11:45 am IST
1/9Image Source : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपूर खानदान की सबसे बड़ी बेटी करिश्मा कपूर आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। करिश्मा कपूर ने कपूर खानदान की परंपरा के खिलाफ जाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह कपूर परिवार की पहली ऐसी लड़की हैं, जिन्होंने परिवार के मर्दों की तरह फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इससे पहले तक कपूर खानदान के सिर्फ पुरुषों को ही फिल्मों में काम करने की इजाजत थी।
2/9Image Source : Instagram
कभी कपूर खानदान की बहुएं नीतू कपूर और बबीता कपूर भी फिल्मों में काम करती थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने ऋषि कपूर-रणधीर कपूर से शादी की बड़े पर्दे से इनका नाता भी खत्म हो गया। करिश्मा कपूर तब सिर्फ 16 साल की थीं, जब उन्होंने प्रेम कैदी से डेब्यू किया था। करिश्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।
3/9Image Source : Instagram
लेकिन, क्या आप उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने से करिश्मा कपूर ने इनकार कर दिया। नहीं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें करिश्मा ने तो ना कह दिया और फिर इन फिल्मों ने किसी और अभिनेत्री की किस्मत बना दी।
4/9Image Source : Instagram
कुछ-कुछ होता है- अगर आप 'कुछ-कुछ होता है' के फैन हैं तो आपको इस बात की जानकारी जरूर होगी की शाहरुख और काजोल के अलावा टीना के रोल के लिए करण जौहर की पहली पसंद उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना थीं। लेकिन, ट्विंकल के ना कहने के बाद उन्होंने करिश्मा कपूर को ये रोल ऑफर किया था। हालांकि, करिश्मा ने भी ये रोल करने के बाद मना कर दिया, जिसके बाद ये किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया।
5/9Image Source : Instagram
ये रास्ते हैं प्यार के- माधुरी, प्रीति जिंटा और अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में भी करिश्मा कपूर को रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने ये कहकर ये फिल्म करने से मना कर दिया कि वह अभी अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
6/9Image Source : Instagram
अशोका- जी हां, शाहरुख खान स्टारर अशोका के लिए पहले करिश्मा कपूर को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ये फिल्म उनकी छोटी बहन करीना कपूर के खाते में चली गई।
7/9Image Source : Instagram
जुदाई- अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म में पहले उर्मिला वाला किरदार करिश्मा कपूर को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद फिल्म उर्मिला की झोली में चली गई।
8/9Image Source : Instagram
इश्क- अजय देवगन, आमिर खान, काजोल और जूही चावला स्टारर सुपरहिट फिल्म 'इश्क' में जूही वाला रोल पहले करिश्मा कपूर को ऑफर किया गया। मगर इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी करिश्मा दिखाई नहीं दीं।
9/9Image Source : Instagram
बरसात- इस फिल्म से धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल और राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना ने डेब्यू किया था। हालांकि, ट्विंकल से पहले ये फिल्म करिश्मा को ऑफर हुई थी और उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर को भी ना कह दिया था।