'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 13 साल बाद कितना बदल गईं कैटरीना कैफ, बोटॉक्स करा के बदले नैन-नक्श
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 13 साल बाद कितना बदल गईं कैटरीना कैफ, बोटॉक्स करा के बदले नैन-नक्श
फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की रिलीज को 13 साल पूरे हो गए हैं। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो लोग कैटरीना कैफ के दीवाने हो गए थे। लोगों को एक्ट्रेस का स्टाइलिश और एक्शन-एडवेंचर अवतार काफी पसंद आया था। इस फिल्म की रिलीज के 13 साल बाद अब कैटरीना कैफ काफी बदल गई हैं।
Published : Jul 16, 2024 10:15 am IST, Updated : Jul 16, 2024 10:15 am IST
1/6Image Source : Instagram
ज़ोया अख्तर की फिल्में अपनी अनोखी और रिलेट करने वाली कहानियों के लिए मशहूर हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है ‘जिदगी ना मिलेगी दोबारा’ जिसे बॉलीवुड की आम कहानियों से अलग हटकर होने के लिए जाना जाता है। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में रियल लगने लगा वाले रियलटेबल किरदार के अलावा उनके इमोशन से भरे सफर पर फोकस किया गया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस की भूमिका में थी।
2/6Image Source : Instagram
‘जिदगी ना मिलेगी दोबारा’ में कैटरीना कैफ ने लैला का किरदार निभाया था, जो एक स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर होती है। लैला का किरदार काफी एडवेंचरस है। वो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती है। इस रोल में कैटरीना काफी जची थीं। उनकी फिजीक और उनका स्टाइल भी इस फिल्म के अनुसार परफेक्ट था। कैटरीना के इस किरदार ने बहुत लोगों को दिल जीता और फिल्मी दुनिया में अपनी अलग यात्रा तय की।
3/6Image Source : Instagram
ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने एडल्ट फ्रेंडशिप, लवर और रिलेशनशिप जैसे टॉपिक्स को खूबसूरती से पेश करके दर्शकों के दिलों अपनी जगह ही नहीं बनाई है बल्कि उनका दिल भी जीता। फिलहाल अब 13 साल बाद इस फिल्म की कास्ट काफी बदल गई है, खास तौर पर कैटरीना कैफ।
4/6Image Source : Instagram
दरअसल इस फिल्म के कुछ सालों बाद कैटरीना कैफ ने अपने चेहरे को निखारने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लिया। कैटरीना कैफ ने लिप फिलर के साथ ही चीक एनहैंसमेंट भी कराया, जिसकी वजह से उनका चेहरा टाइट नजर आता है और झुरियों का नामों निशान भी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से उनका चेहरा पहले की तुलना में काफी बदल गया है, खास तौर पर कैटरीना कैफ के फीचर्स।
5/6Image Source : Instagram
फेशियल कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट के चलते एक्ट्रेस का चेहरा काफी बदल गया है। कैटरीना कैफ का नया लुक कुछ लोगों को काफी पसंद आया तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। शुरुआती दौर में कई फैंस शॉक में भी रहे की एक्ट्रेस ने आखिर ऐसा क्यों किया। फिलहाल अब काफी वक्त से एक्ट्रेस को नए अंदाज में देखने के साथ ही लोगों को एक्ट्रेस नए अवतार में भी पसंद आने लगी हैं।
6/6Image Source : Instagram
फिल्म के 13 साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स के अलावा कैटरीना कैफ ने भी एक खास पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में कैटरीना ने कई तस्वीरों के जरिए अपनी खास यादें साझा कीं। इसके साथ ही कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, 'आज जिंदगी न मिलेगी दोबारा को 13 साल हो गए। सबसे अच्छी डायरेक्टर और सबसे अच्छे लोगों के साथ सबसे जागुदरी वक्त।' इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने जोया अख्तर, अभय देओल, रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन और कल्कि को टैग किया है।