'मिर्जापुर 3' ही नहीं इन हिट वेब सीरीज की रिलीज के इंतजार में हैं दर्शक, यहां देखें लिस्ट
'मिर्जापुर 3' ही नहीं इन हिट वेब सीरीज की रिलीज के इंतजार में हैं दर्शक, यहां देखें लिस्ट
'मिर्जापुर 3' से लेकर 'आश्रम 4' तक, कुछ ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनके पहले और दूसरे सीजन के हिट होने के बाद अब लोग अपकमिंग सीजन देखने के लिए बेचैन हैं।
Published : Jun 08, 2024 10:52 pm IST, Updated : Jun 08, 2024 10:52 pm IST
1/7Image Source : X
'मिर्जापुर' के अलावा इस साल कई मोस्ट अवेटेड और हिट सीरीज के अपकमिंग सीजन रिलीज होने वाले हैं, जिन्हें देखने का लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...
2/7Image Source : X
राज निदिमोरु और कृष्णा डीके अपनी हिट सीरीज 'गंस एंड गुलाब्स' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्राइम कॉमेडी सीरीज का टीजर आ चुका है। इस सीरीज से राजकुमार फिर से पाना टीपू बनकर अपने फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं।
3/7Image Source : X
बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम 4' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'आश्रम' के चौथे सीजन की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। बता दें कि इस सीरीज के तीन सीजन एमएक्स प्लेयर पर आए थे। ऐसे में चौथा सीजन भी इसी पर स्ट्रीम होगा।
4/7Image Source : X
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड हैं। सीरीज में एक बार फिर अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रशिका दुग्गल जैसे कई कलाकार का धमाका देखने को मिलेगा।
5/7Image Source : Instagram
मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 3' से श्रीकांत की पहली झलक सामने आ चुकी है। वहीं इस सीरीज की शूटिंग आखिरकार स्टार्ट कर दी गई है, लेकिन लोगों को इसकी रिलीज डेट का इंतजार है।
6/7Image Source : Instagram
राघव सुब्बू की निर्देशित और टीवीएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'कोटा फैक्ट्री' के दो सीजन हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, आलम खान, रेवती पिल्लई, मयूर मोरे, अहसास चन्ना और उर्वी सिंह दिखाई देने वाले हैं।
7/7Image Source : Instagram
काफी इंतजार के बाद 'कोटा फैक्ट्री 3' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 20 जून से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में जीतू भैया की भूमिका जीतेन्द्र कुमार ने निभाई है। वह एक इंस्टीट्यूट में फिजिक्स लेक्चरर हैं।