Published : Jul 10, 2024 02:46 pm IST, Updated : Jul 10, 2024 02:48 pm IST
1/6Image Source : Instagram
'मिर्जापुर 3' की सफलता के बाद 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया की पत्नी माधुरी यादव यानी एक्ट्रेस ईशा तलवार एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। मिर्जापुर के पहले सीजन के बाद ही ईशा तलवार वायरल हो गई थीं। रातों-रात एक्ट्रेस सोशल मीडिया सनसनी बन गई थीं। फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में ईशा तलवार ने एक रात में हुए किस्से के बारे में बात की और बताया कि जब नींद से जागीं तो उनकी दुनिया किस तरह बदल गई थीं।
2/6Image Source : Instagram
ईशा तलवार ने इस पर बात करते हुए कहा, '8.30 या 9 बजे के करीब पहला सीजन जारी कर दिया गया था। मुझे लगा 12 बजे के बाद आएगा, मुझे भी नहीं पता था कि जल्दी आ जाएगा। ये मेरा पहला ओटीटी शो भी था। मुझे इस फॉरमैट के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी कि इस पर किस तरह से काम किया जाता है। मैं रात को सो गई। मैंने कहां मुझे तो देखना ही नहीं कि क्या होने वाला है।'
3/6Image Source : Instagram
'मिर्जापुर' फेम ईशा तलवार आगे बताती हैं, 'मैं रात में तो सो गई लेकिन मेरी नींद खुल गई 5 बजे सुबह। मैंने सोचा फोन उठाकर देखते हैं कि क्या हुआ है। अचानक ही मेरे इंस्टाग्राम पर 4000 फॉलोअर्स से 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। मुझे लगा कुछ तो हुआ है रात में... इसके बाद आखिरकार मुझे अहसास हुआ अब मैं 10-12 साल तक जूझने के बाद राहत की सांस ले सकती हूं।'
4/6Image Source : Instagram
'मिर्जापुर' फेम एक्ट्रेस ईशा तलवार ने रिजेक्शन पर भी बात की है। उन्होंने इस पर विस्तार से बात करते हुए कहा, 'इतने सालों से वरना रिजेक्शन्स मिल रहे थे। लोग कहते थे आता है नहीं आता है, तमिल, तेलुगु, न जाने क्या क्या बोल रहे थे। उन दिनों समझ नहीं आ रहा था कि जो काम करने आए हैं वो हो पा रहा है या नहीं।'
5/6Image Source : Instagram
'मिर्जापुर' के तीनों सीजन के अलावा ईशा तलवार 'सास बहू और फ्लैमिंगो' में अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोर चुकी हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी ईशा का अच्छा-खासा रोल देखने को मिला। इसके अलावा वो 'होम स्वीट होम', 'जिंदगी इन शॉर्ट' और 'चमक' जैसे शोज में नजर आई हैं।
6/6Image Source : Instagram
'मिर्जापुर' के तीनों सीजन के अलावा ईशा तलवार 'सास बहू और फ्लैमिंगो' में अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोर चुकी हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी ईशा का अच्छा-खासा रोल देखने को मिला। इसके अलावा वो 'होम स्वीट होम', 'जिंदगी इन शॉर्ट' और 'चमक' जैसे शोज में नजर आई हैं।