बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने 3 साल पहले अपने बॉयफ्रेंड माइक रिचर से शादी कर ली थी। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बताया है। अब सभी को मोनाली की शादी के बारे में पता चल गया है तो वह अपने पति के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। मोनाली ने पोस्ट शेयर करके बताया माइक ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था।
मोनाली ने सोशल मीडिया पर माइक के साथ ढेर सारी फोटो शेयर करते हुए लिखा-
अब सभी को पता है तो मैं अब उस सुंदर दिन की फोटोज शेयर कर सकती हूं।जब माइक ने मुझे 50 सुंदर फूलों के साथ शादी के लिए पूछने के लिए प्रपोज किया था। 2016 क्रिसमस की शाम को। उसी जगह जहां हम दोनों पहली बार मिले थे। मैं रोने लगी थी।
मोनाली ने इंटरव्यू में बताया कि मेरी शादी की खबर इंडस्ट्री के कई दोस्तों के लिए शॉक हो सकती है क्योंकि उनमें से किसी को शादी में बुलाया नहीं गया था। हम शादी की अनाउंसमेंट डिले कर रही थीं जिसकी वजह से तीन साल बीत गए।
माइक रिचर स्विट्जरलैंड बेस्ड बिजनसेमैन हैं। मोनाली की शादी की खबर कई लोगों के लिए शॉक की तरह हो सकती है।
वेलेंटाइन डे पर मोनाली ठाकुर ने माइक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- यह मेरा इस साल का वेलेंटाइन है, अगले साल, उसके अगले साल......। मगर मोनाली ने पोस्ट में यह नहीं बताया था कि माइक उनके पति हैं।
मोनाली ठाकुर का नया गाना दिल का फितूर रिलीज हो गया है। इस गाने में मोनाली और उनके पति माइक रिचर नजर आने वाले हैं।