1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Durga Puja: अमिताभ बच्चन से काजोल तक, मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारे

Durga Puja: अमिताभ बच्चन से काजोल तक, मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड के सितारे

Published : Oct 06, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 05:04 pm IST
मुंबई: पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्रि (Navratri 2019) मनाई जा रही है। महाअष्टमी पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, काजोल और रानी मुखर्जी भी परिवार के साथ देवी के पंडाल पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
1/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

मुंबई: पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्रि (Navratri 2019) मनाई जा रही है। महाअष्टमी पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, काजोल और रानी मुखर्जी भी परिवार के साथ देवी के पंडाल पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पारंपरिक कपड़ों बहुत जंच रहे थे।
2/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पारंपरिक कपड़ों बहुत जंच रहे थे।

अमिताभ बच्चन को पंडाल में देख फैंस उनके साथ सेल्फी खींचने लगे।
3/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

अमिताभ बच्चन को पंडाल में देख फैंस उनके साथ सेल्फी खींचने लगे।

मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं काजोल और जया बच्चन इस अंदाज में नज़र आईं।
4/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं काजोल और जया बच्चन इस अंदाज में नज़र आईं।

काजोल देवी दुर्गा की एक बहुत बड़ी भक्त हैं, लेकिन वो किसी भी देवी/देवता से कुछ मांगने में यकीन नहीं रखतीं। उनका कहना है कि ईश्वर ने उन्हें जो कुछ भी दिया है वह उनके लिए काफी है। 
5/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

काजोल देवी दुर्गा की एक बहुत बड़ी भक्त हैं, लेकिन वो किसी भी देवी/देवता से कुछ मांगने में यकीन नहीं रखतीं। उनका कहना है कि ईश्वर ने उन्हें जो कुछ भी दिया है वह उनके लिए काफी है। 

काजोल और रानी को पंडाल में इस अंदाज में देखा गया। 
6/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

काजोल और रानी को पंडाल में इस अंदाज में देखा गया। 

मुंबई में देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा में आई रानी मुखर्जी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी शक्तिशाली पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय के तौर पर पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
7/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

मुंबई में देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा में आई रानी मुखर्जी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी शक्तिशाली पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय के तौर पर पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

रानी मुखर्जी का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'मर्दानी 2' में मां दुर्गा का सार है। साथ ही अभिनेत्री को इस बात की भी खुशी है कि उनकी फिल्म का प्रमोशन दुर्गा पूजा के दौरान शुरू हुआ है। 
8/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

रानी मुखर्जी का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'मर्दानी 2' में मां दुर्गा का सार है। साथ ही अभिनेत्री को इस बात की भी खुशी है कि उनकी फिल्म का प्रमोशन दुर्गा पूजा के दौरान शुरू हुआ है। 

काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए आई थीं।
9/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए आई थीं।

नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजानीन दुर्गा पूजा को मुंबई में सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक माना जाता है। यहां पिछले 71 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है।
10/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजानीन दुर्गा पूजा को मुंबई में सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक माना जाता है। यहां पिछले 71 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है।

दुर्गा पूजा में भाग लेने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, "हम सभी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और हम जोश व जुनून के साथ नवरात्रि का यह त्यौहार मनाते हैं। हम इस त्यौहार को मनाने के दौरान बहुत मौज-मस्ती करते हैं और इन नौ दिनों में हम लगन से मां की सेवा करते हैं।"
11/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

दुर्गा पूजा में भाग लेने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, "हम सभी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और हम जोश व जुनून के साथ नवरात्रि का यह त्यौहार मनाते हैं। हम इस त्यौहार को मनाने के दौरान बहुत मौज-मस्ती करते हैं और इन नौ दिनों में हम लगन से मां की सेवा करते हैं।"

बप्पी लाहिड़ी, काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी ऐसे ही कुछ और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हैं, जो नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजोनीन दुर्गा पूजा चैरिटेबल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं। (IANS इनपुट के साथ)
12/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

बप्पी लाहिड़ी, काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी ऐसे ही कुछ और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हैं, जो नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजोनीन दुर्गा पूजा चैरिटेबल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचीं।
13/13 Image Source : Image Credit: Yogen Shah

Advertisement