बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात देने के बाद हाल ही में नई कार खरीदी है। अमिताभ बच्चन ने एस क्लास मर्सिडीज बेंज खरीदी थी और आज बिग बी अपनी इस नई कार को लेकर ड्राइव पर निकले।
अमिताभ बच्चन ने उसी दिन ये कार खरीद ली जिस दिन ये कार लॉन्च हुई थी, इस कार की कीमत 1 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। कार का रजिस्ट्रेशन अमिताभ बच्चन के नाम पर ही है।
अमिताभ के घर में रोल्स रॉयस जैसी कई लग्जरी गाड़ियां है। अब कार कलेक्शन में नई गाड़ी भी जुड़ गई है। गाड़ी का नंबर MH02FJ4041 है, जिसका जोड़ 11 होता है। 11 अमिताभ का लकी नंबर है और उनका जन्मदिन भी है। बता दें, 11 अक्टूबर को बिग बी का जन्मदिन होता है।
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी से 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं। शो के प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं।
बता दें, जल्द ही आपको एलेक्सा में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई पड़ेगी।