1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिंजरा लगा किसी और के लिए और उसमें गलती से फंस गया नर तेंदुआ, सामने आया वीडियो

पिंजरा लगा किसी और के लिए और उसमें गलती से फंस गया नर तेंदुआ, सामने आया वीडियो

 Reported By: T Raghavan Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 04, 2026 02:23 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 02:23 pm IST

चित्रदुर्गा में जो पिंजरा असल में खुले में घूम रही मादा तेंदुआ और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए लगाया था, उसमें एक नर तेंदुआ फंस गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Male leopard trapped- India TV Hindi
तेंदुए के परिवार के लिए लगाए गए जाल में फंसा नर तेंदुआ। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले के बिरेनहल्ली कटनाहट्टी गांव में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब कर्नाटक वन विभाग की तरफ से लगाए गए पिंजरे में एक नर तेंदुआ फंस गया। यह पिंजरा असल में एक मादा तेंदुए और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए लगाया गया था, जिनकी गांव के पास मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों में डर फैल गया था।

मादा तेंदुए और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल

बता दें कि यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया था जब बस्ती के बाहरी इलाकों में मादा तेंदुए और उसके बच्चों को बार-बार घूमते देखा गया। जानवरों और ग्रामीणों के बीच संभावित टकराव को रोकने के लिए वन अधिकारियों ने चारे वाला पिंजरा लगाया था। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने पिंजरे की जांच की, तो उन्हें उन तेंदुओं के बजाय एक पूरी तरह से विकसित नर तेंदुआ मिला। इस बात की जानकारी मिलते ही तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया।

नर तेंदुए को जंगल के तय इलाके में भेजने की है तैयारी

इसके बाद, वन अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे, इलाके को सुरक्षित किया और मानक नियमों का पालन करते हुए पकड़े गए नर तेंदुए को सुरक्षित रूप से जंगल के तय इलाके में भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

अभी भी खुले में घूम रही मादा तेंदुआ और उसके बच्चे

इस सफलता के बावजूद, बिरेनाहल्ली कटनाहट्टी में तनाव बना हुआ है। मादा तेंदुआ और उसके बच्चे अभी भी खुले घूम रहे हैं और वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग की उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

मुरादाबाद में शख्स को उठा ले गया आदमखोर तेंदु

इससे पहले, यूपी के मुरादाबाद में रात के वक्त घर में सो रहे शख्स को आदमखोर तेंदुआ उठा ले गया था। तेंदुआ, शख्स को चीर-फाड़कर खा गया था। तेंदुआ पहले भी 3 महिलाओं को शिकार बना चुका था। यह घटना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। लोगों ने भी वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- बकरी को निवाला बनाने घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण ने पकड़ा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत